Laapataa Ladies: बड़े पर्दे पर छोटे से लेकर मोटे बजट तक की फिल्में रिलीज होती हैं। जाहिर-सी बात है कि जिन फिल्मों में मोटा पैसा लगा होता है, उनसे कमाई की उम्मीद भी ज्यादा होती है। हालांकि, कम बजट की फिल्मों से उतनी उम्मीद नहीं होती, लेकिन कई बार ये कम बजट वाली फिल्में भी वो कमाल कर देती हैं, जो बड़े बजट की फिल्म नहीं कर पाती और ऐसा ही कुछ आमिर खान की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ने कर दिखाया है।
फिल्म को ओटीटी पर मिला खूब प्यार
जी हां, इस फिल्म को इंडियन थिएटर में शायद उतना प्यार नहीं मिला, जितने की ये हकदार थी, लेकिन फिल्म को ओटीटी पर लोगों ने खूब पसंद किया। इस बीच अब फिल्म ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड कर लिया है और शाहरुख खान और प्रभास जैसे सितारों की फिल्मों को पछाड़ दिया है।
‘लापता लेडीज’ ने तोड़ा रिकॉर्ड
अब आप सोच रहे होंगे कि फिल्म ‘लापता लेडीज’ ने ऐसा क्या कमाल किया है कि किंग खान और रिबेल स्टार प्रभास भी इससे चूक गए, तो आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं कि कम बजट वाली फिल्म ‘लापता लेडीज’ ने बड़े बजट वाली ‘पठान’ और ‘सालार’ को जापान में कमाई के मामले में शिकस्त दे डाली है। जी हां, फिल्म में विदेश में बंपर कमाई की है।
‘पठान’ और ‘सालार’
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक जपान में फिल्म ‘लापता लेडीज’ ने धमाका कर दिया और बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर डाली। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने शाहरुख खान की ‘पठान’ और प्रभास की ‘सालार: सीजफायर’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा है। जी हां, किरण राव के डायरेक्शन में बनी इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ने 45 दिनों में 50 मिलियन येन (2.75+ करोड़ रुपये ग्रॉस) से ज्यादा की कमाई की है।
कम बजट में बनी है ‘लापता लेडीज’
इसके अलावा अगर फिल्म ‘पठान’ की बात करें तो इसने लगभग 50 मिलियन येन की कमाई की, जबकि ‘सालार: सीजफायर’ ने लगभग 46 मिलियन येन की कमाई ही कर पाई थी। बता दें कि शाहरुख और प्रभास दोनों की ही फिल्में साल 2023 की सबसे बड़ी इंडियन कमाई वाली फिल्मों में से 2 थीं, लेकिन अब ‘लापता लेडीज’ ने इन दोनों ही फिल्मों को कमाई के मामले में विदेश में मात दे दी है, जो किसी भी कम बजट वाली हिंदी फिल्म के लिए बड़ी बात है।
यह भी पढ़ें- Nayanthara का पति के साथ वायरल हुआ वीडियो, लोगों ने किया इग्नोर, कपल को करना पड़ा इंतजार
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
4 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
5 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
7 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
9 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
9 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
10 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
11 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines