ओटीटी पर फिल्में देखना का भी अपना अलग ही मजा होता है। अब एक और हालिया रिलीज फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। जी हां, लूसिफर की सीक्वल ‘एल2: एम्पुरान’ अब ओटीटी पर धमाका करने आ रही है। बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाने के बाद अब ‘एल2: एम्पुरान’ का मजा लोग घर बैठे भी ले सकेंगे। आइए जानते हैं कि ‘एल2: एम्पुरान’ कब और कहां स्ट्रीम होने वाली हैं?
कब और कहां स्ट्रीम होगी ‘एल2: एम्पुरान’?
थिएटर्स में जमकर नोट छापने वाली मोहनलाल की फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ अब ओटीटी पर आ रही है। जी हां, ‘एल2: एम्पुरान’ 24 अप्रैल, 2025 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है। इसकी जानकारी मोहनलाल ने खुद एक पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। दरअसल, मोहनलाल ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया।
मोहनलाल ने शेयर किया पोस्ट
इस पोस्ट में मोहनलाल फिल्म का शानदार पोस्ट शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा कि ‘L2: एम्पुरान’, 24 अप्रैल से केवल जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। जैसे ही ये पोस्ट सामने आया, तो लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। यूजर्स ने इस पोस्ट पर अपना-अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर लिखा कि फाइनली अब फिल्म ओटीटी पर देखने को मिलेगी।
मोहनलाल की फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’
लोगों को बेसब्री से इंतजार
वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि इंतजार खत्म। तीसरे यूजर ने कहा कि बेसब्री से इंतजार है। एक ने कहा कि मजा ही आ गया। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं। वहीं, अगर मोहनलाल की फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ की बात करें तो ये एक एक्शन से भरपूर राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है, जिसका मजा अब आ घर बैठे ले सकेंगे।
फिल्म में कौन-कौन?
इस फिल्म की खास बात ये है कि फिल्म में अमेरिकियों का भी कैमियो देखने को मिल रहा है। जी हां, मोहनलाल की फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ में अभिमन्यु सिंह, पृथ्वीराज सुकुमारन, गेम ऑफ थ्रोन्स फेम जेरोम फ्लिन, मंजू वारियर, इंद्रजीत सुकुमारन और टोविनो थॉमस ने अहम रोल अदा किया है। फिल्म में अमेरिकी एक्टर रिक युन और प्रणव मोहनलाल का कैमियो भी कमाल का है।
यह भी पढ़ें- Ameesha Patel बनने वाली हैं मां! क्या सच में प्रेग्नेंट हैं ‘सकीना’? यूजर्स ने लगाए कयास
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
15 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
17 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
18 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
19 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
20 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
20 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines