Kundali Bhagya Actor Quit Show: एकता कपूर का टीवी शो ‘कुंडली भाग्य’ पिछले करीब 7 साल से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। एक वक्त था, जब इस शो के लोग दीवाने हुआ करते थे, हालांकि अब शो की TRP कुछ खास नहीं रह गई है। आलम यह है कि अब स्टार्स भी इस शो को गुड बाय करने लग गए हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि ‘कुंडली भाग्य’ की प्रीता यानी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने प्रेग्नेंसी के चलते शो को अलविदा कह दिया। अब खबर है कि शो के मुख्य किरदार ने इस शो को अलविदा कह दिया है। यह कोई और नहीं बल्कि पारस कलनावत हैं।
पारस कलनावत ने शेयर की पोस्ट
‘अनुपमा’ फेम एक्टर पारस कलनावत लंबे वक्त से ‘कुंडली भाग्य’ में मुख्य किरदार निभा रहे थे। अब उन्होंने शो छोड़ने की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया है। पारस ने दिल छू लेने वाली अपनी पोस्ट में लिखा, ‘हर शुरुआत का एक अंत होता है और यही अंत एक नई शुरुआत होती है। शो को अलविदा कहना मेरे लिए आसान नहीं था लेकिन मैं एक ऐसे शो को छोड़ रहा हूं जो मेरे दिल के सबसे करीब था। ऐसा शो जिसने मेरी लाइफ में एक जादू की तरह काम किया है। धन्यवाद।’
पारस कलनावत में अपनी पोस्ट में प्रोडक्शन और डायरेक्शन टीम को धन्यवाद देते हुए लिखा, ‘प्रोडक्शन और डायरेक्शन टीम, अपने को- एक्टर्स और क्रू मेंबर मेरी फैमिली की तरह हैं। मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा। मैं अपनी इंस्टा फैमिली और आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जो मेरी इस जर्नी में मेरा साथ दे रहे हैं। आपके बिना मैं कुछ नहीं हूं। मुझे आपके प्यार और सपोर्ट की जरूरत है। अपनी जर्नी के एक नए सफर को शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकता। मेरा यकीन करिए कि यह सफर आपके दिमाग को हिला देगा। आपको प्यार। राजवीर लूथरा के रूप में अलविदा।’
यह भी पढ़ें: Shraddha Arya ने बच्चे के जन्म से पहले लिया शॉकिंग फैसला, सुन टूट जाएंगे फैंस के दिल
लीड रोल निभा रहे थे पारस
बता दें कि टीवी शो ‘कुंडली भाग्य’ में कुछ साल का लीप आया था, जिसके बाद राजवीर लूथरा के किरदार के लिए मेकर्स ने पारस कलनावत को फाइनल किया था। उनके अलावा सना सैयद शो की फीमेल लीड बनी थीं। हालांकि प्रेग्नेंसी के चलते सना ने पहले ही शो छोड़ दिया था। वहीं अब शो की पुरानी फीमेल लीड एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या भी अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से इस शो को छोड़ चुकी हैं।
श्रद्धा आर्या ने भी छोड़ा शो
श्रद्धा ने बीते दिन ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी थी। उन्होंने लिखा था, ‘आपको यकीन नहीं होगा कि मैंने इस पोस्ट को करीब 25 बार लिखा और डिलीट किया है। कोई भी शब्द सही मायने में नहीं समझा सकते कि अभी मेरे दिल में क्या है।’ बता दें कि श्रद्धा ने प्रीता किरदार निभाकर काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है। यह मौका देने के लिए उन्होंने एकता कपूर को भी धन्यवाद दिया। दोनों के शो छोड़ने से फैंस भी दुखी हैं।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
8 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
9 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
10 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
11 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
12 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
14 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
14 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
15 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
15 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines