हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस के घर फिर गूंजी किलकारी, Pooja Banerjee-Sandeep Sejwal बने दूसरे बच्चे के पेरेंट्स

कुमकुम भाग्य फेम पूजा बनर्जी और संदीप सेजवाल फिर से पेरेंट्स बन गए हैं। संदीप ने ये खुशखबरी खुद फैंस के साथ शेयर की है। फैंस भी अब कपल को जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

विज्ञापन
पूजा बनर्जी और संदीप सेजवाल बने दूसरे बच्चे के पेरेंट्स। IMAGE CREDIT- INSTAGRAM

कुमकुम भाग्य फेम पूजा बनर्जी और संदीप सेजवाल फिर से पेरेंट्स बन गए हैं। कपल के घर इस बार बेटे की किलकारी गूंजी है। पूजा और संदीप की एक बेटी भी है, जिसका नाम सना है। वहीं, अब उन्होंने अपने बेटे का वेलकम किया है। कपल का चार लोगों का परिवार हो गया है। पूजा के फिर से मां बनने की खबर से फैंस बेहद खुश हैं और कपल को जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

संदीप ने खुद शेयर की खुशखबरी

संदीप सेजवाल ने खुद ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। संदीप सेजवाल ने टाइम्स ऑफ इंडिया से खबर की पुष्टि की है। साथ ही बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इस दौरान बात करते हुए संदीप ने कहा कि हम लोग बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड थे। पूजा अभी भी हॉस्पिटल में हैं, लेकिन वो बिल्कुल ठीक हैं। पूजा भी बेहद खुश है और उनका चार लोगों का परिवार है, जो पूरा हो गया है।

2013 में की थी सगाई

गौरतलब है कि पूजा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कई मैटरनिटी फोटोशूट शेयर किए हैं। इन फोटोज में पूजा बला की खूबसूरत लग रही हैं और उनके चेहरे पर एक अलग ही ग्लो भी नजर आ रहा है। इन तस्वीरों पर यूजर्स ने भी भर-भरकर प्यार लुटाया है और पूजा की खूब तारीफ की है। वहीं, अब पूजा दो बच्चों की मां बन चुकी हैं। बता दें कि साल 2013 में पूजा ने अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर संदीप सेजवाल से सगाई की थी।

2022 में हुआ था पहले बच्चे का जन्म

सगाई के दौरान भी दोनों को लेकर खूब चर्चा हुई थी। वहीं, साल 2017 में 28 फरवरी को दोनों ने शादी की थी और हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए थे। कपल ने अपनी शादी बेहद प्राइवेट रखी थी। साल 2022 में 12 मार्च को दोनों अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बने। पूजा और संदीप की बेटी का नाम सना है, जो बेहद प्यारी है। सोशल मीडिया पर पूजा अक्सर बेटी संग पोस्ट शेयर करती हैं। पूजा की बेटी सना पर भी यूजर्स खूब प्यार लुटाते हैं और उन्हें भी उतना ही प्यार देते हैं, जितना उनकी मां को मिलता है।

यह भी पढ़ें- Dino Morea को ED ने भेजा समन, मीठी नदी घोटाले से जुड़ा है मामला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें