Kuberaa Trailer Review: साउथ सुपरस्टार नागार्जुन, धनुष, जिम और रश्मिका मंदाना की मल्टीस्टारर फिल्म ‘कुबेर’ का ट्रेलर 15 जून की देर शाम रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सभी स्टार्स ने इवेंट में हिस्सा लिया। इस मौके पर आरआरआर के डायरेक्टर भी शामिल हुए। 2 मिनट 38 सेकंड के ट्रेलर में नागार्जुन और धनुष को पैसे और पावर के पीछे भागते हुए देखा गया है। दोनों ही अमीर बनने के लिए हर मुश्किल राह को पार करने में लगे हुए हैं। ट्रेलर में रश्मिका मंदाना को धनुष की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा एक्शन, लड़ाई और खून-खराबा भी भरपूर दिखाया गया है। ‘कुबेर’ का ट्रेलर देखने के बाद इसे ऑडियंस की कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है, आइए जानते हैं।
ट्रेलर को मिले पॉजिटिव रिएक्शन
‘कुबेर’ का ट्रेलर देखने के बाद ऑडियंस से इसे साकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘साफ-सुथरा ट्रेलर बहुत कुछ नहीं बताता लेकिन पीक सिनेमा लोड ज़रूर है। #Kuberaa #KuberaaTrailer’
दूसरे यूजर ने लिखा, ‘केवल ट्रान्स मोड, सभी डीएसपी की जय हो #कुबेर टीम को शुभकामनाएं।’
तीसरे यूजर ने लिखा, ‘ट्रेलर में व्यावसायिक रूप से दमदार सामाजिक ड्रामा का वादा किया गया है। यह भावनात्मक गहराई और मुख्यधारा के लोगों की अपील को संतुलित करता है, हालांकि कहानी की गति अभी भी देखी जानी बाकी है। #धनुष + #नागार्जुन + #शेखरकमुला + #डीएसपी का संयोजन दुर्लभ और सम्मोहक है। #कुबेर’
चौथे यूजर ने लिखा, ‘यह राष्ट्रीय पुरस्कार का भी हकदार है, हम इस कड़ी मेहनत का एक साथ जश्न मनाना चाहते हैं।’
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अंत में, एक अच्छी फिल्म का ट्रेलर। मुझे उम्मीद है कि लोग इस फिल्म को थिएटर में जाकर देखेंगे। यह एक ब्लॉकबस्टर बनने की हकदार है।’
यह भी पढ़ें: Housefull 5 ने वीकेंड पर दिखाया दम, वीकेंड पर 150 करोड़ पार करने में कामयाब रही फिल्म
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
शेखर कम्मुला के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘कुबेर’ को 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को हिंदी भाषा के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर से साफ है कि फिल्म में इमोशन और एक्शन के साथ सस्पेंस का तड़का भी है।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
8 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
12 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
14 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
14 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
15 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
16 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
17 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
18 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines