Kubbra Sait on Ramayana: डायरेक्टर नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ पिछले काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में भगवान श्रीराम में किरदार में रणबीर कपूर और माता सीता के किरदार में साईं पल्लवी को कास्ट किया गया है, जबकि रावण के किरदार में साउथ सुपरस्टार यश नजर आएंगे। पिछले दिनों से चर्चा थी कि एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने फिल्म में शूर्पणखा के किरदार के लिए ऑडिशन दिया है। अब खबर है कि उन्हें इस किरदार के लिए सिलेक्ट नहीं किया गया है। अब इस पर खुद कुब्रा सैत ने रिएक्शन दिया है।
शूर्पणखा के किरदार पर क्या बोलीं कुब्रा?
बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में कुब्रा सैत ने रामायण में शूर्पणखा के किरदार पर बात की। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे सच में लगता है कि मैं अच्छी सूर्पणखा बन सकती हूं लेकिन मैं नहीं बन सकती।’ उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘मेरी नाक तो देखो यार, मैं कैंडिडेट हूं लेकिन जानने के लिए एक्साइटेड हूं कि इस किरदार (शूर्पणखा) को कौन निभाएगा। आप जानते हैं कि बचपन में लोग क्या करते थे..मेरी नाक बहुत बड़ी है यार, तब भी बड़ी थी।’
यह भी पढ़ें: मैं कभी भी चीजें..’ Mohammed Siraj के साथ डेटिंग रूमर्स पर क्या बोलीं Mahira Sharma?
शूर्पणखा के लिए दिया था ऑडिशन
कुब्रा सैत ने आगे कहा, ‘मैंने रामायण में शूर्पणखा के किरदार के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन ओके.. आपको सब कुछ नहीं मिलता है। जब आपको ये मिलता है, तब ऐसा नहीं होता कि आपने सब कुछ खो दिया है। मैं खुश हूं कि मुझे ऑडिशन देने का एक मौका मिला।’ एक्ट्रेस ने सवाल पूछते हुए कहा कि ‘क्या आपको लगता है कि मैं शूर्पणखा प्ले कर सकती थी? मुझे लगता है कि मैं कर सकती थी। अब मैं कंफर्म करती हूं कि मैं फिल्म में नहीं हूं।’
दो पार्ट में बनी रही रामायण
गौरतलब है कि कुब्रा सैत एक्ट्रेस, माॅडल के साथ ही टीवी होस्ट भी हैं। उन्हें सैफ अली खान की वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ से पहचान मिली थी। इसके बाद वह कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में कुब्रा को शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ में देखा गया था। वहीं फिल्म ‘रामायण’ की बात करें तो नितेश तिवारी इसे दो पार्ट में बना रहे हैं। फिल्म का पहला पार्ट अगले साल दीवाली में रिलीज होगा जबकि दूसरा पार्ट 2027 में दीवाली पर रिलीज होगा।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 hr ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
3 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
4 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
7 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
8 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
8 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
9 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines