टीवी शो ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा फिल्मों तक अपना नाम कमा चुकी हैं। पिछली बार उन्हें फिल्म ‘विस्फोट’ में देखा गया था, जिसमें उनके साथ रितेश देशमुख और फरदीन खान नजर आए थे। फिलहाल क्रिस्टल अपने लेटेस्ट इंटरव्यू को लेकर चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में पहुंची। यहां एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर बात की। क्रिस्टल ने यह भी बताया कि वह रियलिटी शो बिग बॉस करना चाहती हैं लेकिन इस शाे का ऑफर उन्हें हमेशा गलत टाइम पर आता है।
बिग बॉस से प्यार करती हैं क्रिस्टल
बातचीत के दौरान क्रिस्टल डिसूजा से जब भारती सिंह ने पूछा कि क्या उन्हें बिग बॉस का ऑफर आता है? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘हां, आता तो है लेकिन हमेशा गलत समय पर आता है, जब मैं कुछ पहले से साइन कर चुकी होती हूं। या मेरा कोई प्रोजेक्ट चल रहा होता है। उस वक्त पर ही हमेशा मुझे ऑफर आता है।’ इसके बाद हर्ष लिंबाचिया उनसे पूछते हैं कि ‘क्या आपको बिग बॉस करना है?’ इसका जवाब देते हुए क्रिस्टल कहती हैं, ‘मैं उस शो से प्यार करती हूं।’
यह भी पढ़ें: हां, भूत होते हैं..’ क्या नुसरत भरूचा का सुपरनैचुरल पावर्स से हुआ सामना? E24 पर खुलासा
क्या बिग बॉस में जाना चाहती हैं एक्ट्रेस?
क्रिस्टल ने हर्ष के सवाल का जवाब देते हुए आगे कहा, ‘मुझे नहीं पता है कि मैं बिग बॉस करना चाहती हूं या नहीं, लेकिन मुझे उसे देखना बहुत पसंद है। वैसे भी मुझे स्टॉकिंग करना करना पसंद है और वो लोग खुद कहते हैं कि हमें देखो।’ एक्ट्रेस आगे कहती हैं, ‘बिग बॉस देखने में मुझे बहुत मजा आता है क्योंकि वहां लोग एक रोटी के पीछे लड़ते हैं। मैं अकेले ही शो देखती हूं इसलिए उसे खुद ही जज करती हूं कि कहां और क्या फेक लड़ाई चल रही है।’
पहले ज्यादा अच्छा था बिग बॉस
क्रिस्टल डिसूजा ने आगे कहा, ‘पहले मुझे बिग बॉस देखने में ज्यादा मजा आता था क्योंकि आपको पता होता था कि सेलिब्रिटी घर के अंदर गए हैं। आप उन्हें पहले से जानते हैं। तब देखने में ज्यादा मजा आता था कि ये सेलिब्रिटी मेकअप के साथ उठते हैं? या फिर उनके नाइट सूट कैसे होते हैं। इनके भी बाल सफेद होते हैं या नहीं।’
बता दें कि क्रिस्टल डिसूजा से पहले एक्टर करण पटेल ने भी कहा था कि पहले के वक्त में बिग बॉस ज्यादा अच्छा था। उनका कहना था कि उस वक्त शो में सेलिब्रिटी आते थे। अब शो में ज्यादा से ज्यादा कॉमनर्स आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
7 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
9 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
10 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
11 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines