Kriti Sanon: बॉलीवुड की तमाम हसीनाएं अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी ही रहती हैं। अगर बात उनकी पर्सनल लाइफ की है, तो तमाम तरह के चर्चे सुनने को मिल जाते हैं। खबरों के बाजार से लेकर सोशल मीडिया और गॉसिप टाउन में हसीनाओं की पर्सनल लाइफ के चर्चे होते रहते हैं। इन दिनों अभिनेत्री कृति सेनन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते कुछ दिनों से लगातार एक्ट्रेस की शादी की अफवाहें सुनने को मिल रही हैं। इस बीच फिर से एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद कृति की शादी की अफवाहें फिर से तेज हो गए हैं।
सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो
दरअसल, pallav_paliwal ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि कृति अपने बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ नजर आईं। साथ ही ये भी बताया गया कि वो उनके पेरेंट्स से मिलने के लिए दिल्ली आई हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही कृति का ये वीडियो सामने आया, तो वायरल हो गया और लोगों ने इस पर जमकर कमेंट्स किए।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि रब ने बना दी जोड़ी। दूसरे यूजर ने कहा कि शादी का इंतजार है। तीसरे यूजर ने लिखा कि शादी जल्द ही होगी। एक और यूजर ने कहा कि कमाल की जोड़ी। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं। सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में कृति और कबीर को देखकर लोग यही कयास लगा रहे हैं कि शायद ये रूमर्ड कपल जल्दी ही कोई गुड न्यूज फैंस को देगा।
ऑफिशियल स्टेंटमेंट का इंतजार
हालाकिं, इन अफवाहों पर अभी किसी भी तरह से मोहर नहीं लगाई जा सकती क्योंकि ना तो कृति और ना ही कबीर, दोनों में से किसी ने कुछ कहा है। लोगों को कृति और कबीर दोनों की ओर से ऑफिशियल स्टेंटमेंट का इंतजार है। हालांकि, रूमर्ड कपल कब इस बारे में फैंस को बताएगा ये तो वक्त के साथ ही पता लगेगा। गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं जब कृति की शादी की अफवाहें उड़ी हैं।
शादी की अटकलें
जी हां, इसके पहले भी कई बार एक्ट्रेस की शादी की अटकलें लगाई जा चुकी हैं। सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा सुनने को मिल जाती है, लेकिन कभी इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया। ऐसे में अब फैंस को इंतजार तो करना ही होगा। बता दें कि News24 इस तरह की किसी भी अफवाहों की जिम्मेदारी नहीं लेता है और ना ही इनकी पुष्टि करता है। ऐसा बस सोशल मीडिया और लोगों के कयासों के आधार पर कहा जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Rajat Dalal का महाकुंभ में ‘फर्जी बाबा’ को एक्सपोज करना पड़ा भारी, लोगों ने क्यों लगाई लताड़?
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
8 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
8 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
10 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
11 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
12 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
14 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
14 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
15 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
15 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines