Jeetu Bhaiya Real Life Inspiration: नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री‘ का नाम जब भी आता है तो लोगों के दिमाग में सबसे पहले जीतू भैया आते हैं। हो भी क्यों न? सीरीज में बच्चों की इंस्पिरेशन जो हैं हमारे जीतू भैया। पर क्या आपने कभी सोचा है कि उनकी रियल लाइफ के इंस्पिरेशन कौन हैं? जाहिर है कि एक्टर जितेंद्र कुमार IIT क्रैक कर चुके हैं। कोटा शहर में रह चुके हैं। अब उन्हें ‘कोटा फैक्ट्री’ में जीतू भैया का किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। वैसे तो सीरीज में उनका किरदार एक टीचर का है, लेकिन वो अपने स्टूडेंट्स के लिए सर नहीं बल्कि जीतू भैया हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में जब ‘कोटा फैक्ट्री’ की पूरी स्टार कास्ट पहुंची तो यहां जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनके लिए असली जीतू भैया कौन रहे हैं? आइए जानते हैं…
जीतू भैया की इंस्पिरेशन कौन?
सबसे पहले आपको बता दें कि वेब सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री’ का तीसरा सीजन रिलीज होने में बस एक दिन बाकी है। एजुकेशनल ड्रामा पर बनी इस सीरीज के पिछले दो सीजन काफी फेमस हुए थे। अब तीसरा सीजन रिलीज होने के लिए तैयार है। इस मौके पर ‘कोटा फैक्ट्री’ की पूरी स्टारकास्ट नेटफ्लिक्स के पॉडकास्ट शो में शामिल हुई जहां उन्होंने शो की शूटिंग और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए। इस बातचीत के दौरान जब एक्टर जितेंद्र कुमार से पूछा गया कि उनके लिए रियल लाइफ जीतू भैया कौन रहे हैं? तो उन्होंने कहा कि ‘मैं अपने जीतू भैया का एकलव्य था।’
जितेंद्र कुमार ने बताया, ‘कोटा फैक्ट्री में इस बार काफी इंट्रस्टिंग ट्रैक है। अगर मैं अपने बारे में बात करूं कि मेरे लिए जीतू भैया कौन हैं तो मेरे एक सर हैं, चंद्रशेखर सर। जब मैं कोटा में कोचिंग कर रहा था, उस वक्त वो फिजिक्स पढ़ाते थे। उनके लिए मैं उनका एकलव्य हूं।’ जितेंद्र ने आगे मजाक करते हुए कहा, ‘मेरे सर को मुझसे कोई लेना-देना नहीं था लेकिन मैं उन्हें अपना जीतू भैया मानता था। मैं उनसे काफी इंस्पायर होता था। अब मैं उनसे मिलता हूं तो उन्हें प्राउड फील होता है।’
यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD हिट या फ्लॉप? दीपिका-प्रभास की फिल्म पर क्या कहती है ज्योतिषी की भविष्यवाणी
मयूर मोरे ने सुनाया पुराना किस्सा
इस बीच सीरीज में वैभव का किरदार निभा रहे एक्टर मयूर मोरे ने भी अपने जीतू भैया का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि ‘थिएटर के दौरान मुझे एक सर मिले गोपाल दत्त तिवारी। मैं भी उनके लिए एकलव्य था। वो कई बार इंस्पायर करने वाली बात बोलते थे, ‘जब भी छात्र तैयार होगा, शिक्षक आ जाएंगे’।’ ये सुनते ही सभी लोग हंसने लगते हैं और कहते हैं कि गोपाल सर ने कुंफू पांडा की लाइन बोल दी।
कब रिलीज हो रही कोटा फैक्ट्री?
गौरतलब है कि ‘कोटा फैक्ट्री 3’ कल यानी 20 जून को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाला है। इस बार आपको पुरानी कास्ट के साथ कुछ नए चेहरे भी दिखाई देंगे। वहीं एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम की एंट्री भी सीरीज में हुई है। वो नई टीचर बनकर ‘कोटा फैक्ट्री 3’ में बच्चों को पढ़ाती हुई नजर आएंगी। कुछ दिन पहले ‘कोटा फैक्ट्री 3’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
43 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines