Kota Factory Season 3 Inside Story: ‘पंचायत 3’ और ‘गुल्लक 4’ के बाद TVF की ‘कोटा फैक्ट्री‘ के तीसरे सीजन को लेकर काफी बज बना हुआ है। ये वेब सीरीज 20 जून को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आने के लिए तैयार है। एक हफ्ते पहले मेकर्स ने इस वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया था, जिसमें जीतू भैया फिर IIT करने कोटा शहर में आए बच्चों के भविष्य को संवारते हुए नजर आए। बता दें कि यह पहली वेब सीरीज है, जिसे ब्लैक एंड व्हाइट में शूट किया गया है। इस बीच सीरीज की स्टार कास्ट ने शूटिंग से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। वहीं कोटा फैक्ट्री में उदय का किरदार निभा रहे आलम खान ने कहा कि उनके लिए शूटिंग करना काफी मुश्किल था। बाहर चिलचिलाती धूप थी और ठंड का सीन शूट करने के लिए गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे थे। आइए जानते हैं दिलचस्प किस्सा।
तपती धूप में पहनना पड़ा जैकेट और स्वेटर
कोटा फैक्ट्री में उदय का किरदार निभा रहे आलम खान ने शूटिंग से जुड़ा मजेदार किस्सा शेयर किया। एक्टर ने बताया कि ‘तीसरे सीजन की शूटिंग के दौरान हमें बोला गया कि ठंड का सीन शूट करना है, जबकि सूट पर चिलचिलाती गर्मी। ठंड का सीन दिखाने के लिए हमें सेट पर स्वेटर और जैकेट पहनना पड़ता था। जैसे ही शॉट फाइनल होता तो हम AC की तरफ दौड़कर जाते। हमारे लिए मुश्किल होने के साथ मजेदार भी था।’ आलम ने बताया कि ‘कोटा फैक्ट्री 2 की शूटिंग के दौरान ठंड थी तब हमें गर्मी वाला सीन शूट करना था। मैंने बाइक वाला सीन सिर्फ बनियान में शूट किया था, जबकि उस वक्त बेहद ठंड थी। हमारे लिए कई बार शूट करना काफी मुश्किल हो जाता है, लेकिन मुझे खुशी है कि हम कर दिखाते हैं।’
यह भी पढ़ें: Kota Factory से पहले देखें स्टूडेंट्स लाइफ पर बनी 6 वेब सीरीज, याद आ जाएगी कॉलेज लाइफ!
ब्लैक एंड व्हाइट में शूटिंग आसान नहीं
वहीं कोटा फैक्ट्री में वैभव गुप्ता का किरदार निभा रहे एक्टर मयूर मोरे ने बताया कि ‘जब फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी जा रही थी तो मैं सेट पर नहीं था। अचानक शूटिंग वाले दिन मुझे मोनोलॉग पकड़ा दिया गया। मैं पूरी तरह से तैयार नहीं था। कई शब्द थे जिन्हें बोलते वक्त मैं कई बार रीटेक लेता था। एक्टर ने बताया कि सबसे ज्यादा मुश्किल था ब्लैक एंड व्हाइट में शूट करना। रात और दिन को दिखाने में कई बार मुश्किल होती थी हमारे लिए भी और डायरेक्टर के लिए भी। कलरफुल के दौर में ब्लैक एंड व्हाइट में शूटिंग सबसे बड़ा हुक प्वाइंट रहा है।’
20 जून को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज
गौरतलब है कि जितेंद्र कुमार की वेब सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री 3’ 20 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इस सीरीज में जितेंद्र के अलावा मयूर मोरे, आलम खान, अहसास चन्ना, रंजन राज, उर्वी सिंह और रेवती पिल्लई मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा सीरीज में तिलोत्तमा शोम भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
17 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
20 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
21 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
22 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines