Konkona Sen Sharma Dating Rumor: बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा (Konkona Sen Sharma) और रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) ने साल 2010 में शादी की थी। हालांकि 2015 में ये कपल अलग हो गया। इस बीच एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फिर सुर्खियों में आ गई हैं। खबर है कि कोंकणा सेन की लाइफ में प्यार ने फिर दस्तक दे दी है। दुनिया की नजरों से छिपकर एक्ट्रेस किसी को डेट कर रही हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि खुद उनके एक्स पति रणवीर शौरी का कहना है।
पिछले काफी समय से गॉसिप गलियारों में चर्चा थी कि कोंकणा सेन शर्मा और अमोल पाराशर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस रूमर्स को अब एक्ट्रेस के एक्स पति रणवीर शौरी ने इनडायरेक्टली कंफर्म कर दिया है। हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक ट्वीट किया है, जो अब सोशल मीडिया पर हलचल मचा रहा है।
रणवीर शौरी ने किया ट्वीट
बता दें कि हाल ही में X पर एक पैरोडी अकाउंट के जरिए ट्वीट किया गया कि कोंकणा सेन शर्मा ने मोदी भक्त रणवीर शौरी को छोड़कर सेक्युलर अमोल पाराशर को डेट करना शुरू किया है, जो अच्छा फैसला है। इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए रणवीर शौरी ने लिखा, ‘मैं इससे सहमत हूं।’
यह भी पढ़ें: मैं दान नहीं करती… Vidya Balan का बेबाक बयान, धर्म और पॉलिटिक्स को लेकर कही बड़ी बात
यूजर्स कर रहे कमेंट्स
रणवीर शौरी के इस ट्वीट से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। फैंस भी एक्टर की पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘कोंकणा क्या अमोल को डेट कर रही हैं?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यह किसी की पर्सनल लाइफ है। इसमें पड़ना ठीक नहीं होगा।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘रणवीर को फर्क नहीं पड़ता। जो आया वो आया, जो गया वो गया।’
कौन हैं अमोल पाराशर?
आपको बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं। उन्होंने विक्की कौशल की फिल्म ‘सरदार ऊधम’ में शहीद भगत सिंह का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्हें फिल्म ‘डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे’ में देखा गया था। इस फिल्म में अमोल, कोंकणा सेन शर्मा के साथ दिखाई दिए थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फिल्म से ही दोनों के बीच दोस्ती हुई और दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
19 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
20 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
21 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
22 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
23 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines