Koffee With Karan 8: इन दिनों फिल्ममेकर करण जौहर का चैट शो चर्चा का विषय बना हुआ है। दर्शकों को शो बेहद पसंद आ रहा है और सेलेब्स भी इस शो में जमकर तड़का लगा रहे हैं।
वहीं, अब शो के छठे एपिसोड में कॉफी विद करण के काउच पर काजोल और रानी मुखर्जी जबरदस्त धमाका करने वाली है। शो का नया प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें मेजबान करण जौहर फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के दिलचस्प किस्सों को याद करते नजर आए।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss के इस कंटेस्टेंट ने दूध और अखबार बेचकर किया परिवार को सपोर्ट, अब इतनी संपत्ति के हैं मालिक
शो का नया प्रोमो वीडियो
दरअसल, हाल ही में शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इस बार करण जौहर इस बार शो में काजोल और रानी मुखर्जी का वेलकम कर रहे हैं। इस दौरान करण ने जो कहानियां सुनाईं उनमें से एक में यश जौहर और संजय दत्त भी शामिल थे।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
‘मैं रोड़ पे आ गया हूं…’ Karan Johar के पिता ने संजय दत्त से ऐसा क्यों कहा था?
करण ने बताया कि जब वे मेहबूब स्टूडियो में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तो यश स्टूडियो के बाहर सड़क पर बात कर रहे थे और तभी संजय दत्त ने उनके पास आकर पूछा कि यश जी, आप यहां क्या कर रहे हैं? (यश अंकल, आप यहां क्या कर रहे हैं?)। यश ने उन्हें एक मजेदार जवाब दिया और कहा कि मेरे बेटे ने सेट लगाया है और मैं सड़क पर आ गया हूं (मैं अब सड़कों पर हूं क्योंकि मेरे बेटे ने अपनी फिल्में बनाना शुरू कर दिया है)।
फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’
बता दें कि कथित बजट 10 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने बेहद शानदार कलेक्शन किया था, जिसे देखकर खुद यश भी हैरान रह गए। रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म दुनिया भर में 106 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। 1990 के दशक में हम आपके हैं कौन.. के बाद वैश्विक स्तर पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाली यह तीसरी फिल्म थी और दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे। करण की निर्देशित पहली फिल्म 1998 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म भी बन गई।
करण जौहर को इस शो पर एक्सपोज करने आई हैं- रानी
वहीं, अगर प्रोमो वीडियो की बात करें तो उसमें देखा जा सकता है कि रानी कहती हैं कि वह करण जौहर को इस शो पर एक्सपोज करने आई हैं। ये सुनते ही करण जौहर हैरान रह जाते हैं और काजोल उनके मजे लेते हुए कहती हैं कि मुझे अभी से शो पसंद आ रहा है। फैंस इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
5 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
6 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
7 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
8 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
11 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
12 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
12 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines