Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 3: सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का फैंस को बहुत बेसब्री से इंतजार था। ईद के मौके पर ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज भी हो चुकी है।
ऑडियंस में फिल्म का खासा क्रेज है और बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की ओपनिंग कुछ खास नहीं रही, लेकिन वीकेंड पर इस फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया है और सलमान खान की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है।
ये भी पढ़ेंः Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने सिटाडेल को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोली- आखिर क्यों नहीं देना पड़ा ऑडिशन
तीसरे दिन सलमान खान की फिल्म ने की शानदार कमाई
एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म ने तीसरे दिन यानी संडे को 26.25 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का कुल कलेक्शन अब 64.25 करोड़ रुपये हो गया है।
वहीं, सलमान खान की ये फिल्म अपनी रिलीज के पहले दिन महज 13 करोड़ रुपये कमा पाई थी। दूसरे दिन इस फिल्म ने 25 करोड़ का कारोबार किया और तीसरे दिन भी फिल्म ने शानदार कमाई की है।
सलमान ने किया ऑडियंस का शुक्रिया
वीकेंड पर सलमान खान की फिल्म ने शानदार कमाई की है, जिससे सलमान खान भी बहुत खुश है और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फिल्म को भरपूर प्यार देने के लिए फैंस और ऑडियंस का शुक्रिया कहा है।
ये भी पढ़ेंः Salman Khan And Aamir Khan Photo: इस अंदाज में सलमान खान ने दी ईद की मुबारकबाद, आमिर खान के साथ पोस्ट की फोटो
जल्द 100 करोड़ क्लब में शामिल होगी फिल्म
बता दें कि तीन दिन में ही सलमान खान की फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ फिल्म के कलेक्शन को देखकर लग रहा है कि ये फिल्म बहुत जल्द 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।
इस फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश, जगपति बाबू, शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम समेत कई मुख्य कलाकार हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े लीड एक्ट्रेस के रोल में नजर आ रही है और फिल्म को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है।
ये भी पढ़ेंः मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
56 mins agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
1 hr agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
3 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
3 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
5 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
5 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
6 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
9 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
10 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines