Kirron Kher Covid 19: अनुपम खेर (Anupam Kher) की पत्नी और एक्ट्रेस किरण खेर (Kirron Kher) को कोविड हो गया है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर दी है।
साथ ही एक्ट्रेस ने अपना हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए अपील की है कि जो भी उनके कॉन्टेक्ट में आए हैं वे अपना कोरोना टेस्ट जरूर कराएं।
कैंसर के बाद किरण खेर को फिर हुईं जानलेवा बीमारी
बता दें कि बीते कुछ समय पहले भी एक्ट्रेस अपनी बीमारी को लेकर सुर्खियों में थी। साल 2021 में उन्हें ब्लड कैंसर डिटेक्ट हुआ था।
एक्ट्रेस को मल्टिपल माइलोमा (Kirron Kher Multiple Myeloma) डिटेक्ट हुआ था, जिसका बहुत लंबे टाइम तक इलाज चला और किरण खेर ने कैंसर को मात दी। इसके बाद अब फिर से किरण खेर को एक जानलेवा बीमारी ने घेर लिया है। ट्वीट कर एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी दी और अब फैंस जल्द उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
एक्ट्रेस ने ट्विटर पर दी जानकारी
कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एक्ट्रेस ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। साथ ही इस खबर से उनके फैंस भी बेहद दुखी हैं और जल्द उनके ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं.
किरण खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- मैंने टेस्ट करवाया है और मुझे कोविड निकला है, आप में से जो भी मुझसे हाल ही में मिला है, वो कृपया करके खुद को टेस्ट करवा ले।’ एकट्रेस किरण खेर के इस ट्वीट पर उनके फॉलोअर्स ‘गेट वेल सून’ जैसे मैसेज कर रहे हैं।
अनुपम खेर के बेहद करीबी दोस्त सतीश कौशिक का निधन
साथ ही बता दें कि हाल ही में किरण खेर के पति एक्टर अनुपम खेर के बेहद करीबी दोस्त सतीश कौशिक (Satish Kaushik) का भी देहांत हो गया है, जिसके कारण पूरी फिल्म इंडस्ट्री बहुत परेशान हैं। सतीश कौशिक को हार्ट अटैक आया और वो चल बसे। साथ ही अब अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर कर अपने दोस्त को याद किया हैं और एक भावुक नोट भी लिखा हैं।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
11 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
14 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
15 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
15 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
21 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines