किरण राव ने फिल्म को लेकर की बात
हाल ही में किरण ने व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल के सेलिब्रेट सिनेमा 2024 कार्यक्रम में भाग लिया, जहां उन्होंने फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया को शेयर किया। उन्होंने कहा, ‘दर्शकों ने फिल्म के हर एक पहलू को अच्छी तरह से समझा है। ये मेरे लिए एक फिल्म निर्माता के रूप में बहुत संतोषजनक है जब मुझे इस तरह का प्यार और सराहना मिलती है’
आपको बता दें इस फिल्म का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण भारत में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना और महिलाओं के शिक्षा और सशक्तिकरण पर जोर देना है। पिछले महीने किरण और आमिर ने इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन सुप्रीम कोर्ट में किया, जहां न्यायाधीशों और बाकी अधिकारियों के लिए इसे दिखाया गया। इस पहल पर किरण ने कहा, ‘ये हमारे मुख्य न्यायाधीश का दृष्टिकोण है कि ऐसी फिल्में देखी जाएं ताकि लैंगिक समानता पर चर्चा की जा सके। हमें बहुत खुशी हुई कि उन्होंने हमारी फिल्म देखी और हमसे संपर्क किया।’
‘लापता लेडीज’ के फिर रिलीज होने पर बोलीं किरण
किरण ने अपनी फिल्म के फिर से सिनेमा हॉल में रिलीज होने के बारे में भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, ‘अगर मेरी फिल्म दोबारा दर्शकों के सामने आती है तो मुझे खुशी होगी। आजकल लोग आर्टहाउस सिनेमा को लेकर ज्यादा खुले हैं और मैं देखना चाहूंगी कि दर्शक इसे किस तरह से स्वीकार करते हैं।”
कुल मिलाकर किरण राव की ये कोशिश भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर में भारत की तरफ से नॉमिनेट की जाती है या फिर नहीं।
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 hr ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
2 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
3 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
5 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines