Kim Kardashian to John Cena In Anant-Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बॉलीवुड स्टार्स की तमाम दिग्गज हस्तियों ने इस मौके पर खूब रौनक जमाई। वहीं हॉलीवुड स्टार्स भी अंबानी के इस खास फंक्शन के गवाह बने। सबसे दिलचस्प बात ये थी कि फंक्शन में विदेशी स्टार्स फुल देसी लुक में दिखाई दिए। चाहें हॉलीवुड एक्ट्रेस किम कार्दशियन हों या फिर जॉन सीना… भारतीय परिधान में इन स्टार्स ने लाइमलाइट लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
इंडियन लुक में दिखीं कार्दशियन सिस्टर्स
बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में हॉलीवुड एक्ट्रेस किम कार्दशियन अपनी बहन क्लोइ कार्दशियां के साथ शामिल हुईं। इस मौके पर दोनों का फुल देसी अवतार तो दिखा लेकिन उसमें बोल्डनेस साफ झलक रही थी। सुर्ख लाल रंग के लहंगे के साथ डीप नेक ब्लाउज में किम हमेशा की तरह काफी हॉट नजर आईं।
शेरवानी में फुल स्वैग के साथ दिखे जॉन
रेसलर और एक्टर जॉन सीना भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का हिस्सा बनने मुंबई पहुंचे। इस मौके पर लाइट ब्लू रंग की शेरवानी में वो काफी हैंडसम लगे। उनका स्वैग देखने लायक था।
यह भी पढ़ें: Aamir से Sonakshi तक, Anant-Radhika की शादी में नहीं दिखीं बॉलीवुड की ये हस्तियां
राजनेताओं ने भी नहीं छोड़ी कोई कसर
यूके के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भी अपनी पत्नी के साथ अनंत और राधिका की शादी में शामिल हुए। इस मौके पर दोनों इंडियन लुक में नजर आए। जहां पूर्व प्रधानमंत्री ने ब्लू और व्हाइट शेरवानी पहनी थी तो वहीं उनकी पत्नी लाल अनारकली सूट में काफी खूबसूरत दिखाई दीं।
प्रियंका और निक ने भी खूब जमाया रंग
ग्लोबल आइकन बन चुकीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी अपने विदेशी पति निक जोनस के साथ अनंत और राधिका की शादी में शामिल हुईं। जहां प्रियंका येलो लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं तो वहीं उनके पति निक जोनस भी शेरवानी पहने फुल देसी अवतार में स्वैग के साथ नजर आए।
इसके अलावा माइक टायसन, डेविड बैकहम, रैपर रेमा समेत कई देशों के दिग्गज राजनेता, सीईओ, बिजनेसमैन भी इस भव्य शादी का गवाह बने। इस फंक्शन के इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। यहां देखें…
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
1 hr agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
3 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
4 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
6 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
6 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
7 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
9 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
10 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
12 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines