Khushbu Sundar Sexual Abuse: पॉपुलर एक्ट्रेस और भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने सोशल मीडिया पर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जस्टिस हेमा कमेटी से जिस तरह मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई सामने आ रही है वो देखने के बाद कई एक्ट्रेसेस अपने साथ हुए शोषण की कहानी सुनाने की हिम्मत जुटा पा रही हैं। अब इस कड़ी में एक नया नाम शामिल हो गया है। अब खुशबू सुंदर ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने अब अपने पिता पर ही यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।
खुशबू सुंदर ने की हेमा कमेटी की तारीफ
खुशबू सुंदर ने एक पोस्ट शेयर कर कहा है कि हेमा कमेटी की बहुत जरूरत थी। लेकिन क्या ये होगा? एब्यूज, सेक्सुअल फेवर्स और एक औरत से कॉम्प्रोमाइज की उम्मीद करना हर फील्ड में होता है। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में बताया कि उन्होंने इस बारे में अपनी 24 और 21 साल की बेटी से लम्बी बातचीत की है। एक्ट्रेस बोलीं कि इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप आज बात करते हैं या कल, बस बात होनी जरूरी है। शर्मिंदगी का डर, विक्टिम होने का दोषी ठहराना, या बाकी सवाल उन्हें तोड़ देते हैं।
पिता ने बचपन में किया घिनौना काम
उन्होंने आगे खुलासा करते हुए कहा, ‘कुछ लोग मुझसे पूछते हैं कि मुझे अपने पिता के एब्यूज के बारे में बात करने में इतना वक्त क्यों लगा? मैं सहमत हूं कि मुझे पहले बोलना चाहिए था। लेकिन मेरे साथ जो हुआ, वो करियर बनाने के लिए कोई समझौता नहीं था। मुझे उस इंसान के हाथों एब्यूज सहना पड़ा, जिसे मुझे गिरने पर संभालने के लिए सबसे मजबूत बाहें देनी थीं। बता दें, खुशबू सुंदर के साथ ये दुर्व्यवहार तब हुआ जब वो महज 8 साल की थीं।
यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut ने बॉलीवुड पर फिर कसा तंज, बताया जहरीला; राजनीति पर बोलने से बच रही हैं BJP नेता!
महिलाओं को सपोर्ट में उतरीं एक्ट्रेस
अब उनके साथ हुई ये घटना देखकर फैंस भी चौंक गए हैं। हर कोई उनकी सरहाना कर रहा है कि उन्होंने हिम्मत जुटाकर अपनी कहानी दुनिया के सामने रखी है और अब वो अपनी बेटियों से भी इस पर खुलकर बात कर रही हैं। खुशबू सुंदर अब उन सभी महिलाओं के साथ डटकर खड़ी हैं जो इस मुश्किल से गुजरी हैं।
संबंधित खबरें
Netflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
20 mins agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
2 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
2 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
3 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
5 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
6 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
8 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
9 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines