Khel Khel Mein Trailer Launch: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘खेल खेल में’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट था, जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट एक साथ नजर आई। हालांकि इस दौरान अक्षय कुमार ने कुछ ऐसा कर दिया, जिससे वो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए। वहीं, अब अक्षय का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
‘खेल खेल में’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट का है वीडियो
दरअसल, अपकमिंग फिल्म ‘खेल खेल में’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अक्षय फिल्म की बाकी कास्ट के साथ स्टेज पर नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में प्रज्ञा जैसवाल से सवाल किया गया कि क्या अक्षय कुमार ने आपके साथ प्रैंक किया। सवाल का जवाब देते हुए प्रज्ञा जैसवाल ने कहा कि हां, अभी 5 मिनट पहले किया है।
अक्षय ने मेरा फोन छुपा लिया- प्रज्ञा
प्रज्ञा जैसवाल ने आगे कहा कि अक्षय ने पांच मिनट पहले मेरा फोन छुपा लिया था और मैं अपने फोन को हर तरफ ढूंढ रही थी। हालांकि इस पर अक्षय ने तुरंत सफाई दी कि मैंने आपका फोन नहीं छुपाया। आपको आपका फोन कहां मिला? इस पर प्रज्ञा जैसवाल ने कहा कि एमी की जेब में, प्रज्ञा के इस जवाब पर एमी ने तुरंत कहा कि डाला किसने था, तो प्रज्ञा ने कहा कि मुदस्सर, लेकिन मुदस्सर को दिया किसने था?
अक्षय ने भी दिया जवाब
प्रज्ञा ने आगे कहा कि मुदस्सर को अक्षय सर ने फोन दिया था। इसके बाद अक्षय माइक ले लेते हैं और कहते हैं कि मैं आपको बता देता हूं कि जब इसका फोन गायब हुआ ना, तब पांच मिनट तक इसके पसीने-पसीने हो गए। मैं आपको बता देता हूं कि जब किसी का भी फोन गायब होता है ना, तो उसकी हालत खराब हो जाती है। पता नहीं लोगों ने इसके अंदर क्या छुपा कर रखा है।
15 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स भी इस पर खूब हंसने वाली इमोजी शेयर कर रहे हैं। गौरतलब है कि अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘खेल खेल में’ इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई है। लोगों को भी फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि अक्षय की ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज की जाएगी। देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कैसा जलवा रहेगा।
यह भी पढ़ें- क्या Shah Rukh Khan से नाराज थे Sushant Singh Rajput? जिम ट्रेनर के दावे में कितना दम? जानिए पूरा सच
संबंधित खबरें
'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
41 mins ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
22 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines