हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Khauf Trailer: हॉरर और सस्पेंस से भरपूर है ट्रेलर, चुम दरांग को देख क्या बोली ऑडियंस?

Khauf Trailer Release: चुम दरांग स्टारर हॉरर वेब सीरीज ‘खौफ’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसे देखने के बाद ऑडियंस का क्या कहना है? आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Khauf Trailer File Phot

Khauf Trailer Release: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा की फिल्म ‘छोरी 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस बीच एक और हॉरर वेब सीरीज आपको डराने के लिए आ चुकी है, जिसका नाम ‘खौफ’ है। ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने कुछ देर पहले ट्रेलर रिलीज कर दिया है। खौफनाक सीन्स और सस्पेंस से भरपूर इस सीरीज में कई सीन्स हैं, जो आपके रोंगटे खड़े करने के लिए काफी हैं। वहीं सीरीज में ‘बिग बॉस 18’ फेम चुम दरांग नजर आई हैं। उन्हें देखकर उनके फैंस भी शॉक्ड हो गए हैं। ‘खौफ’ का ट्रेलर देखने के बाद ऑडियंस ने अपने रिएक्शन दिए हैं।

खौफ की कहानी क्या?

वेब सीरीज ‘खौफ’ के ट्रेलर की शुरुआत माधुरी से होती है, जो एक छोटे शहर की रहने वाली है। माधुरी रहने के लिए एक हॉस्टल की तलाश करती है। तभी उसे एक हॉस्टल में रहने की जगह मिल जाती है। यहीं से सस्पेंस की शुरुआत होती है। ट्रेलर जैसे-जैसे आगे बढ़ता जाता है, उसमें दिखाया जाता है कि हॉस्टल में कुछ शैतानी शक्तियां छिपी हुई हैं। माधुरी के रूम के बगल में रहने वाली लड़कियां उसे हॉस्टल से जाने के लिए कहती हैं लेकिन वह नहीं जाती है। इसके बाद खौफनाक सीन दिखाए जाते हैं जो आपको डर के साए से रूबरू कराते हैं।

यह भी पढ़ें: फिर ‘हसीन दिलरूबा’ बन OTT पर लौटेंगी तापसी पन्नू, कनिका ढिल्लों ने कंफर्म किया तीसरा पार्ट

ट्रेलर देख क्या बोली ऑडियंस?

चुम दरांग स्टारर 8 एपिसोड वाली हॉरर वेब सीरीज ‘खौफ’ का ट्रेलर देखने के बाद ऑडियंस चुम दरांग को देखकर सरप्राइज हो गई है। ट्रेलर देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, ‘चुम दरांग को देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ट्रेलर बहुत ही शानदार लग रहा है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘चुम हम इसके लिए बैठ गए हैं.. मैं इसे सिर्फ तुम्हारे लिए देखने जा रहा हूं..!’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मेरे रोंगटे खड़े हो गए..!’

कब होगी रिलीज?

बता दें कि वेब सीरीज ‘खौफ’ का निर्माण मैचबॉक्स शॉट्स ने किया है, जबकि इसे पंकज कुमार और सूर्या बालकृष्णन ने डायरेक्ट किया है। सीरीज में मोनिका पंवार और रजत कपूर के अलावा चुम दरांग, गीतांजलि कुलकर्णी, अभिषेक चौहान और शिल्पा शुक्ला मुख्य किरदार में हैं। ये वेब सीरीज 18 अप्रैल को इंडिया और दुनियाभर के 240 से अधिक देशों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें