Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ नए सीजन के साथ वापसी करने वाला है। नए सीजन को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ में कौन-कौन से सेलेब्स को अप्रोच किया जा रहा है? वो भी रिवील हो रहा है। हर दिन टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया के बड़े-बड़े चेहरों के नाम शो के लिए सामने आ रहे हैं। ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट शो के लिए बढ़ती जा रही है। हर कोई जानना चाहता है कि नया सीजन टीवी पर कब लौटेगा?
कब ऑन एयर हो सकता है ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’?
तो अब इस सवाल का जवाब भी मिल गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये शो टीवी पर जुलाई के आसपास धमाकेदार वापसी कर सकता है। दरअसल, ये शो अक्सर इसी महीने में टीवी पर ऑन एयर होता है। ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ के बाद अब तक जितने भी सीजन आए हैं, उनका प्रीमियर जुलाई के महीने में ही हुआ है। वहीं, अक्सर इस शो की शूटिंग मई या जून में शुरू हो जाती है। ऐसे में इस बार भी यही देखने को मिल सकता है। हालांकि, अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मेकर्स की तरफ से प्रीमियर डेट को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है।
बिग बॉस से किस-किसको किया गया अप्रोच?
वहीं, रही बात शो के कंटेस्टेंट्स की, तो बताया जा रहा है कि ‘बिग बॉस 18’, ‘स्प्लिट्सविला’ और ‘रोडीज’ फेम दिग्विजय राठी (Digvijay Singh Rathee) को मेकर्स ने इस सीजन में हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया है। मेकर्स के साथ उनकी बातचीत भी चल रही है। एक्टर ने अभी तक हां नहीं कहा है, लेकिन जल्द ही वो इस शो के लिए हामी भर सकते हैं। उनके अलावा टीवी के 2 और सेलेब्स के नाम इस शो के लिए सामने आए हैं। दिग्विजय राठी के अलावा उन्हीं के सीजन से एक और कंटेस्टेंट का नाम शो के लिए सामने आ रहा है।
‘झनक’ एक्टर को भी मेकर्स ने किया अप्रोच!
अब कहा जा रहा है कि अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) भी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। सूत्रों का दावा है कि इस शो के लिए उन्हें भी मेकर्स ने अप्रोच किया है। उनके अलावा ‘झनक’ एक्टर कृशाल आहूजा से भी ‘खतरों के खिलाड़ी’ के मेकर्स ने संपर्क किया है। हालांकि, अभी तक किसी का भी नाम कंफर्म नहीं किया गया है। अभी तो इस लिस्ट में और भी कई बड़े नाम जुड़ने वाले हैं। जब ये शो ऑन-एयर होगा तो आप इसे कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर एन्जॉय सकते हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 min agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines