रोहित शेट्टी का मच अवेटेड स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जल्द ही ऑन एयर हो जाएगा। जैसे-जैसे शो के लॉन्च की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे इस शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आने लगे हैं। इस बार टीवी इंडस्ट्री की दो लोकप्रिय अदाकाराओं को शो में शामिल होने का ऑफर मिला है, जिससे उनके फैंस में खासी एक्साइटमेंट देखी जा रही है।
टीवी की दो हसीनाओं को मिला ऑफर
सूत्रों के मुताबिक इस बार ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में टीवी की दो मशहूर अभिनेत्रियों सुरभि ज्योति और एरिका फर्नांडिस को मेकर्स ने अप्रोच किया है। दोनों हसीनाएं लंबे समय से छोटे पर्दे से दूर हैं और अगर वो इस शो में नजर आती हैं, तो ये उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा।
सुरभि ज्योति की छोटे पर्दे पर वापसी?
‘कुबूल है’ और ‘नागिन 3’ जैसे सुपरहिट शोज में सुरभि ज्योति ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता था। वो पिछले कुछ समय से टीवी से गायब हैं। शादी के बाद से उन्होंने छोटे पर्दे से दूरी बना ली थी। अब खबर है कि मेकर्स ने उन्हें ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में हिस्सा लेने का ऑफर दिया है। अगर सुरभि इस ऑफर को स्वीकार करती हैं, तो ये उनके प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी होगी।
तीन साल बाद एरिका करेंगी वापसी?
‘कसौटी जिन्दगी की 2’ और ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ जैसे शोज में काम कर चुकी टीवी की एक और चर्चित अभिनेत्री एरिका फर्नांडिस भी तीन साल से टीवी स्क्रीन से गायब हैं। उनके फैंस लंबे समय से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। अब खबर है कि एरिका को भी ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का ऑफर दिया गया है।
इन सितारों को भी मिला ऑफर
मेकर्स इस बार शो को और भी रोमांचक बनाने के लिए कई और चर्चित सेलेब्रिटीज को अप्रोच कर रहे हैं। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, अंकित गुप्ता, मल्लिका शेरावत, ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा, चुम दरांग, ओरी, एल्विश यादव और रजत दलाल को भी इस एडवेंचर बेस्ड शो में हिस्सा लेने का ऑफर दिया गया है। हालांकि, अब तक किसी भी सितारे ने ऑफिशियली हिस्सा लेने की बात की पुष्टि नहीं की है।
खिलाड़ियों का खतरों से सामना
‘खतरों के खिलाड़ी’ अपने जबरदस्त स्टंट और डरावने चैलेंजेस के लिए जाना जाता है। हर साल इसमें हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स को बेहद मुश्किल और खतरनाक स्टंट करने होते हैं। यही कारण है कि इस शो में सिर्फ वही कंटेस्टेंट्स टिक पाते हैं, जो शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होते हैं। अब देखना ये होगा कि सुरभि ज्योति और एरिका फर्नांडिस इस चुनौती को स्वीकार करती हैं या नहीं।
यह भी पढ़ें: छावा के वो सीन्स, क्या नागपुर हिंसा के लिए ये जिम्मेदार? CM फड़णवीस ने ठहराया था दोषी
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
14 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
16 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
17 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
18 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
19 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines