हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Khatron Ke Khiladi के फैंस के लिए गुड न्यूज, क्या कैंसिल नहीं होगा रोहित शेट्टी का शो?

कलर्स चैनल के शो खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अभी हाल ही में खबर आई थी कि शो के प्रोड्यूर ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं जिसके बाद शो शायद इस साल नहीं आएगा। लेकिन अब फैंस के लिए गुड न्यूज आई है।

विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 15 File Photo

स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ को लेकर खबर सामने आई थी कि शो के प्रोड्यूसर एंडेमॉल शाइन एशिया ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं, जिसके चलते शो पर ग्रहण लग गया था। कलर्स चैनल पर इस साल इस शो के आने पर सवालिया निशान खड़ा हो गया था, लेकिन अब फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो शो के नए प्रोड्यूसर्स की तलाश में चैनल जुट गया है। यानी ऐसा जरूर हो सकता है कि शो शायद थोड़ा देर से आए लेकिन कलर्स चैनल पर ही इस साल भी शो अपने नए सीजन के साथ दस्तक जरूर देगा। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

फैंस को मिली गुड न्यूज

टीवी की दुनिया का सबसे रोमांचक और स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ इस बार फिर से सुर्खियों में है। हाल ही में खबर आई थी कि शो के पुराने प्रोड्यूसर एंडेमॉल शाइन एशिया ने प्रोजेक्ट से दूरी बना ली है। इस खबर ने फैंस को मायूस कर दिया था, क्योंकि इस फैसले के बाद शो के भविष्य को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थीं। कयास लगाए जा रहे थे कि शायद इस साल शो की वापसी ना हो पाए। लेकिन अब इन अफवाहों के बीच फैंस के लिए एक राहतभरी खबर सामने आई है।

कलर्स चैनल पर आएगा शो!

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘कलर्स’ चैनल इस शो को नए प्रोड्यूसर के साथ आगे बढ़ाने की योजना बना रहा है। चैनल ने शो के लिए नई प्रोडक्शन कंपनी की तलाश शुरू कर दी है, जिससे इस बात की उम्मीद बंधी है कि शो थोड़ी देरी से ही सही, लेकिन इस साल दर्शकों से जरूर रूबरू होगा। माना जा रहा है कि नए प्रोडक्शन हाउस के साथ कुछ नए एक्सपेरिमेंट्स और ताजगी भरे बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन

‘खतरों के खिलाड़ी’ की पहचान इसके दिल दहला देने वाले स्टंट्स और प्रतियोगियों की हिम्मत को परखने वाले टास्क्स से रही है। हर साल टीवी के कई चर्चित चेहरे इस शो का हिस्सा बनते हैं और अपनी सीमाओं को चुनौती देते हैं। शो की पॉपुलैरिटी का आलम यह है कि दर्शक इसके हर सीजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

शो को लेकर होगा ऑफिशियल अनाउंसमेंट

शो को लेकर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कई फैंस ने तो ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर हैशटैग्स के जरिए शो की वापसी की मांग भी उठाई थी। अब जब ये खबर सामने आई है कि चैनल नए प्रोड्यूसर्स की तलाश में है, तो उम्मीद की जा सकती है कि जल्द ही आधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी।

विज्ञापन

ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि शो में इस बार कुछ ऐसे चेहरे नजर आ सकते हैं जो पहले कभी इसमें नहीं दिखे। वहीं, ये देखना भी दिलचस्प होगा कि शो के होस्ट रोहित शेट्टी इस बार भी अपना दमदार अंदाज लेकर लौटते हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें: 500 से ज्यादा फिल्मों और टीवी शो में काम कर चुके एक्टर का निधन, जानें परिवार में कौन-कौन?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola