Malaika Arora Son Arhaan Khan Birthday: मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान भले ही अलग हो चुके हों, लेकिन बेटे अरहान के लिए दोनों आज भी एक साथ आ जाते हैं। दोनों के लाडले अरहान खान ने आज अपना 22वां जन्मदिन मनाया, इस मौके पर मलाइका ने जहां सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करके अपने बेटे को विश किया, वहीं पूरे खान परिवार ने एक साथ केक कटवाकर उनके इस खास दिन को और खास बना दिया।
खान परिवार ने मनाया जन्मदिन
अरबाज खान और उनकी पूरी फैमिली के लिए आज का दिन बेहद खास है। इस मौके पर अभिनेता अरबा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर परिवार के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं, जो फैंस के बीच खूब वायरल हो रही हैं।
अरहान खान के जन्मदिन पर उनकी फैमिली ने एकजुट होकर केक कटवाया है, जिसमें सलमान खान, सोहेल खान, सलीम खान, अर्पिता खान शर्मा समेत बाकी परिवारवाले शामिल हुए। इस जश्न में पूरा खान परिवार नजर आ रहा है। अरबाज ने अपने बेटे के साथ एक बेहद खास और प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें अरहान का मुस्कुराता चेहरा उनके जन्मदिन की खुशी को बयां करता है।
अरबाज खान ने शेयर की तस्वीरें
अरबाज ने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें से पहली फोटो में अरहान सफेद शर्ट और ग्रे जींस में हैं। वो खिड़की के पास खड़े होकर मुस्कुरा रहे हैं। दूसरी तस्वीर में अरहान अपनी बर्थडे केक को काटते हुए नजर आ रहे हैं और उनके चारों ओर परिवार के सदस्य मौजूद हैं। हालांकि अरहान खान के बर्थडे पर अरबाज की दूसरी पत्नी और अरहान खान की नई मम्मी शूरा खान नजर नहीं आ रही हैं। इन तस्वीरों के सोशल मीडिया पर आते ही फैंस ये सवाल कर रहे हैं कि खान परिवार की सबसे नई सदस्य शूरा आखिर कहां हैं।
यह भी पढ़ें: ‘Ranveer Singh करता है Rubbish बातें, Kareena के पास सारी गॉसिप’, वायरल हो रहा ‘सिंघम’ का बयान
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 hr agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
3 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
6 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
6 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
7 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
7 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
8 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
9 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
9 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines