KGF Co-Director Son Death: साउथ इंडस्ट्री से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है. ‘केजीएफ’ और ‘सलार’ मूवी के को-डायरेक्टर कीर्तन नादगौड़ा के 4 साल के बेटे का निधन हो गया है. लिफ्ट में फंसने से कीर्तन के बेटे की जान चली गई. आंध्र प्रदेश के डिप्टी चीफ मिनिस्टर और साउथ सुपरस्टर पवन कल्याण से सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस घटना पर दुख जताया है. कीर्तन की फैमिली पर दुखों का पहाड़ टूटने से परिवार के लोग भी सदमे में हैं. वहीं साउथ इंडस्ट्री को भी इस दर्दनाक घटना से झटका लगा है.
कैसे हुआ हादसा?
कन्नड़ प्रभा की रिपोर्ट के अनुसार कीर्तन का बेटा सोनार्श अपने माता-पिता के बिना ही लिफ्ट में चला गया. इसी दौरान वो लिफ्ट में फंस गया और नीचे गिर गया. इस हादसे में सोनार्श को गंभीर चोट आई जिससे उसकी मौत हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक घटना का पता चलते ही बच्चे को बचाने की कोशिश भी की गई, लेकिन सोनार्श को इतनी गंभीर चोट आई थी कि उसे बचाया नहीं जा सका और उसका निधन हो गया.
यह भी पढ़ें: Meher Castelino Death: पहली फेमिना मिस इंडिया का निधन, 81 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
पवन कल्याण ने जताया दुख
कीर्तन नादगौड़ा ने अपने बच्चे के निधन खुद दी. न्यूजफर्स्ट से बातचीत करते हुए कीर्तन ने पूरी घटना का जिक्र किया. इस खबर पर साउथ इंडस्ट्री के कई लोगों ने दुख जताया है. वहीं साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण ने भी अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर कीर्तन के बेटे के साथ हुई अनहोनी पर दुख जाहिर किया है. साथ ही पवन कल्याण ने कीर्तन और उनकी फैमिली के प्रति संवेदनाएं भी जताई हैं.
यह भी पढ़ें: ‘सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लिया’, कबड्डी खिलाड़ी के मर्डर के बाद इंटरनेट पर वायरल हुई ये पोस्ट
कीर्तन ने इन फिल्मों में किया काम
बता दें कीर्तन कई फिल्मों में को-डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं. उनकी लिस्ट में ‘केजीएफ’, ‘केजीएफ चैप्टर 2’ और प्रभास की ‘सालार’ फिल्म भी शामिल हैं. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबित जल्द ही कीर्तन बतौर डायरेक्टर एक बड़ी साउथ फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं. उनकी इस फिल्म को प्रशांत नील प्रोड्यूस कर रहे हैं. हालांकि अभी तक फिल्म का नाम सामने नहीं आया है.
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
9 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines