हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kesari Chapter 2 X Review: अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की फिल्म पर एक्स यूजर्स का क्या कहना?

अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ‘केसरी 2’ लोगों को खूब पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर यूजर्स इसकी तारीफ भी कर रहे हैं। इस बीच आइए जानते हैं कि आखिर फिल्म को लेकर एक्स यूजर्स का क्या कहना है?

विज्ञापन
Kesari Chapter 2 X Review

अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ‘केसरी 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फैंस को बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार था, जो अब खत्म हो गया। अगर आप भी अभी तक फिल्म देखने नहीं गए हैं और इसे देखने से पहले इसका रिव्यू पढ़ना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं कि ‘केसरी 2’ को लेकर एक्स यूजर्स का क्या कहना है? आइए जानते हैं…

क्या कहते हैं एक्स यूजर्स?

‘केसरी 2’ को लेकर एक्स यूजर्स ने पॉजिटिव रिव्यू दिया है। जी हां, एक्स यूजर्स को अक्षय की ये फिल्म खूब पसंद आ रही है। एक यूजर ने इस फिल्म का रिव्यू करते हुए लिखा कि अक्षय कुमार शानदार हैं, आर माधवन शानदार हैं और अनन्या पांडे #जलियांवाला बाग पर एक कमाल की कहानी दिखाई गई है। दूसरे यूजर ने लिखा कि जलियांवाला बाग की घटना के बाद की घटनाओं पर आधारित एक एंटरटेनिंग कोर्ट रूम ड्रामा।

लोगों ने की फिल्म की तारीफ

वहीं, एक तीसरे यूजर ने फिल्म का रिव्यू करते हुए कहा कि पावरफुल और इमोशनल फिल्म, एक कमाल की कहानी है। एक और यूजर ने कहा कि यह जलियांवाला बाग की घटनाओं का इतिहास उजागर करती है। कमाल की फिल्म है। एक अन्य यूजर ने कहा कि यह एक पावरफुल और इमोशनल फिल्म है, जो दुखद जलियांवाला बाग हत्याकांड की कहानी को दिखाती है।

विज्ञापन

अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे

एक अन्य यूजर ने कहा कि ‘केसरी चैप्टर 2’ देशभक्ति, शक्ति और गर्व से भरी शानदार फिल्म है। एक ने लिखा कि अपने शानदार सीन और कमाल की कहानी दिखाती है। इस तरह तमाम यूजर्स ने फिल्म की तारीफ की है। गौरतलब है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे ने बेहद अहम किरदार अदा किया है।

ओपनिंग डे पर फिल्म से बड़ी उम्मीद

फिल्म की कमाई को लेकर भी उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अपने ओपनिंग डे पर अच्छी-खासी कमाई करेगी। हालांकि, ये देखने वाली बात होगी कि फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन कितना होता है? साथ ही ये भी देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म की कमाई क्या रिकॉर्ड तोड़ती है और क्या नहीं? बता दें कि अभी बॉक्स ऑफिस पर ‘जाट’ भी मौजूद है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Emma Bakr कौन? जिनके संग उड़ रही Honey Singh की डेटिंग रूमर्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola