Kesari Chapter 2 Worldwide Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन काफी अच्छा रहा। यही नहीं फिल्म को क्रिटिक और ऑडियंस का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा आर माधवन और अनन्या पांडे भी अहम किरदार में हैं। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर बजट की आधी कमाई कर चुकी ‘केसरी चैप्टर 2’ वर्ल्डवाइड क्या कमाल दिखा रही है? ये फिल्म विदेशों में हिट हुई है या फिर फ्लॉप हुई है। आइए जानते हैं?
केसरी चैप्टर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ ने उम्मीद से बढ़कर बॉक्स ऑफिस पर अपना रंग दिखाया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 7.75 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। इसके बाद रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 9.75 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को 12 करोड़, सोमवार को 4.5 करोड़ और मंगलवार को ‘केसरी चैप्टर 2’ ने 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन 38.75 करोड़ रुपये हो चुका है।
यह भी पढ़ें: ऐसी क्रूरता देखना विनाशकारी..’ पहलगाम आतंकी हमले पर मोहनलाल ने लिखा इमोशनल पोस्ट
वर्ल्डवाइड कितना हुआ कलेक्शन?
अक्षय कुमार स्टारर ‘केसरी चैप्टर 2’ ने रिलीज के पांच दिन के अंदर वर्ल्डवाइड करीब 56.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये फिल्म जल्द ही विदेशों में मोटी कमाई करते हुए अपनी झोली भरेगी और 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। हालांकि ‘केसरी चैप्टर 2’ सलमान खान की ‘सिकंदर’ और सनी देओल स्टारर ‘जाट’ का रिकॉर्ड अभी नहीं तोड़ पाई है।
जलियांवाला बाग हत्याकांड से प्रेरित
बता दें कि फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ जलियांवाला बाग हत्याकांड से प्रेरित है, जिसमें इस नरसंहार के बाद की घटनाओं को दिखाया गया है। अक्षय कुमार ने फिल्म में वकील सी शंकरन नायर का किरदार निभाया है, जिन्होंने इस हत्याकांड के बाद ब्रिटिश सरकार को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया था। वहीं आर माधवन ने विरोधी वकील नेविल मैककिनले का किरदार निभाया है, जबकि अनन्या पांडे दिलरीत गिल के किरदार में नजर आई हैं।
संबंधित खबरें
Rise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 hr ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 hr ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
4 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 day agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines