Kesari Chapter 2 Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ये फिल्म जलियांवाला बाग के नरसंहार पर आधारित है, जिसमें अक्षय कुमार ने मशहूर वकील शंकरन नायर का किरदार निभाया है। मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग बीते दिन ही शुरू कर दी है, जिसमें ठीक-ठाक कमाई देखने को मिल रही है। रिलीज से पहले ‘केसरी चैप्टर 2’ ने कितनी कमाई कर ली है और ओपनिंग डे पर इसका प्रदर्शन कैसा होगा? आइए जानते हैं।
केसरी चैप्टर 2 की एडवांस बुकिंग
अक्षय कुमार स्टारर ‘केसरी चैप्टर 2’ को रिलीज से पहले पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इसने एडवांस बुकिंग में अभी तक 3,503 शो के लिए 24,496 टिकट बेच दिए हैं। इस फिल्म ने 81 लाख रुपये से ज्यादा कमाई कर डाली है। वहीं ब्लॉक सीटों के साथ रिलीज से पहले ही इसने 1.85 करोड़ रुपये कमा लिए है। कुल मिलाकर एडवांस बुकिंग में ‘केसरी चैप्टर 2’ ने धीमी शुरुआत है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि ओपनिंग डे पर फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल सकता है।
नेविल मैककिनले के किरदार में आर. माधवन
‘केसरी चैप्टर 2’ में जहां अक्षय कुमार ने सी. शंकरन नायर का किरदार निभाया है, जो इंडिया के फेमस वकील थे तो वहीं आर. माधवन ने वकील नेविल मैककिनले की भूमिका निभाई है। बता दें कि जलियांवाला बाग में नरसंहार के बाद सी. शंकरन नायर ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ कोर्ट में आवाज उठाई थी। इसके अलावा फिल्म में अनन्या पांडे भी अहम किरदार में हैं, जिन्होंने दिलरीत गिल का किरदार निभाया है।
यह भी पढ़ें: Jaat का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, अजित कुमार की Good Bad Ugly ने तोड़ा ‘पुष्पा’ का रिकॉर्ड
क्या बोले अक्षय कुमार?
दिल्ली में ‘केसरी चैप्टर 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग पर बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि जब उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी थी, तब उन्हें जलियांवाला बाग नरसंहार को लेकर सीमित जानकारी थी। उन्होंने कहा, ‘हमारे इतिहास की किताबों में हमें कभी सिखाया नहीं गया कि उस नरसंहार के बाद क्या हुआ था। मैं बस उम्मीद करता हूं कि ब्रिटिश सरकार ये फिल्म देखे और एक्सेप्ट करे कि क्या गलत हुआ था।’ बता दें कि ‘केसरी चैप्टर 2’ रघु पालत और पुष्पा पालत की किताब द केस दैट शूक द एम्पायर पर आधारित है।
संबंधित खबरें
Rise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
19 mins ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 hr ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
4 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
5 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
23 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines