केरल के पॉपुलर रैपर हिरनदास मुरली उर्फ वेदान की गिरफ्तारी की शॉकिंग खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि रैपर वेदान के घर पर छापेमारी हुई है और उसके बाद उन्हें गिरफतार कर लिया गया। कोच्चि की पुलिस ने सोमवार को वेदान के फ्लैट पर छापेमारी की। इस दौरान लगभग 5 ग्राम गांजा रखने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उनके अलावा आठ और लोगों की गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। पुलिस ने बताया कि वेदान ने कबूल कर लिया है कि वो ड्रग्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।
रैपर के घर से मिला 6 ग्राम मारिजुआना
पुलिस ने बताया कि अपार्टमेंट से करीब 6 ग्राम मारिजुआना जब्त किया गया है। उनकी गिरफ्तारी भी कर ली गई है और उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया जाएगा क्योंकि जब्त की गई ड्रग्स की मात्रा कम थी। इसके अलावा पुलिस ने रैपर वेदान के अपार्टमेंट से करीब 9 लाख रुपये नकद भी जब्त किए हैं। यहां पर वेदान के कुछ को-अरिस्ट्स भी मौजूद थे। उन लोगों ने दावा किया कि ये पैसा उन्होंने एक स्टेज शो से कमाया था। ये पूरे ग्रुप का पैसा है। अब पुलिस इसे लेकर भी जांच करेगी।
छापेमारी के बाद रैपर गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रैपर वेदान काफी समय से पुलिस की निगरानी में थे और छापेमारी से पहले उन्हें एक सीक्रेट टिप मिली थी। वेदान को ये ड्रग्स कहां से मिले? रैपर ने उसका भी खुलासा कर दिया। हालांकि, पुलिस ने वो नाम रिवील करने से मना कर दिया है। वेदान साल 2020 में सुर्खियों में आए थे। उस दौरान यूट्यूब पर उनका पहला म्यूजिक वीडियो ‘वॉयस ऑफ द वॉयसलेस’ खूब पसंद किया गया था।
यह भी पढ़ें: Govinda की भांजी ने रचाई दूसरी शादी, 1 साल पहले ही लिए थे फेरे; अब मंदिर से वीडियो वायरल
2024 में आया था फेमस रैप
साल 2024 में वो बेहद फेमस हो गए जब उनका रैप ट्रैक ‘कुथंथ्रम’ रिलीज हुआ। वहीं, अब उनकी गिरफ्तारी की खबर से फैंस को भी झटका लग सकता है। कहा जा रहा है कि नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के प्रावधानों के मुताबिक रैपर के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। अब रैपर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
16 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
16 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
18 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
19 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
21 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
22 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
23 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines