Kenneth Mitchell Passes Away: ऐसा लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री पर से दुखों का साया नहीं हटेगा। आए दिन किसी ना किसी बड़े सितारे के निधन की खबर से सिनेमाजगत में मातम पसर जाता है। फिल्म इंडस्ट्री से एक बार फिर दुखद खबर आई है। स्टार ट्रेक: डिस्कवरी, कैप्टन मार्वल और जेरिको के मशहूर अभिनेता केनेथ मिशेल का निधन हो गया है। केनेथ मिशेल के यूं अचानक चले जाने से ना सिर्फ इंडस्ट्री बल्कि फैंस को भी झटका लगा है। हर कोई केनेथ मिशेल के लिए प्रार्थना कर रहा है और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है।
केनेथ मिशेल की फैमिली ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
केनेथ मिशेल के निधन की खबर उनके परिवार ने दी है। एक्टर की फैमिली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर मिशेल के निधन के बारे में बताया है। एक्टर के परिवार की तरफ से किए गए पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया कि KENNETH A. MITCHELL, 25.11.1974 ~ 24.02.2024, परिवार ने लिखा कि बेहद भारी मन के साथ हम आपको बता रहे हैं कि हमारे प्यारे पिता, पति, चाचा, बेटे और प्रिय मित्र केनेथ अलेक्जेंडर मिशेल अब इस दुनिया में नहीं रहे।
एएलएस की वजह से हुआ मिशेल का निधन
मिशेल के निधन पर उनकी फैमिली ने बेहद लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है। बता दें कि एएलएस की वजह से केनेथ मिशेल का निधन हुआ है। परिवार की मानें तो बताया जा रहा है कि केनेथ मिशेल को साल 2018 में एएलएस के बारे में पता चल गया था। हालांकि अब बेहद कम उम्र में इस बीमारी ने एक्टर की जान ले ली है और वो हमारे बीच नहीं रहे। बता दें कि साल 2020 में मिशेल ने एएलएस के बारे में दुनिया को बताया भी था।
स्टार ट्रेक: डिस्कवरी, कैप्टन मार्वल और जेरिको से जीता दर्शकों का दिल
केनेथ मिशेल ने फिल्म इंडस्ट्री में बेहद अहम योगदान दिया है। स्टार ट्रेक: डिस्कवरी, कैप्टन मार्वल और जेरिको से उन्हें खास पहचान मिली है। दर्शकों को वो बेहद पसंद थे। भले ही आज केनेथ हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन सिनेमा में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा और हर किसी के दिल में मिशेल हमेशा रहेंगे।
यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त भिड़ंत, Article 370 ने तीसरे दिन भी Crakk को चटाई धूल
संबंधित खबरें
आमिर खान के भांजे इमरान खान को मिला भारत छोड़ने का नोटिस, मुंबई पुलिस ने लिया एक्शन
4 mins ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
21 mins agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
44 mins ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
1 hr ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
14 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
15 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
17 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
18 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines