KBC 17 Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. वह अपने AURA वर्ल्ड टूर पर हैं. इसी बीच उन्होंने टीवी रियलिटी शो ‘केबीसी 17’ में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने खुद से जुड़ी ढेर सारी बातें अमिताभ बच्चन के साथ की. बिग बी के शो में एक्टर और सिंगर दिलजीत ने अपनी स्ट्रगल लाइफ के बारे में बात की और बताया कि कैसे उनके पिता बस में टिकट चेकर का काम किया करते थे और सैलरी पहले दिन में ही खत्म हो जाती थी. उन्होंने बताया कि उन्होंने शादियों में गाना शुरू किया था.
दरअसल, दिलजीत दोसांझ जब हॉट सीट पर जाते हैं तो उससे पहले एक्टर बिग बी के पैर छूते हैं. इसके बाद शो आगे बढ़ता है और बिग बी उनसे उनके बचपन के बारे में पूछते हैं तो इस पर दिलजीत कहते हैं, ‘मेरा बचपन ठीक-ठाक रहा. मैं पढ़ाई में बहुत अच्छा तो नहीं मगर ठीक था. मुझे गायिकी का शौक था. जब मैं 10-11 साल का था तो मेरे पैरेंट्स ने मुझे मामा के घर भेज दिया था. उन्होंने मुझे बिना मुझसे पूछे भेजा था. मुझे लगा कि उन्हें मुझसे बात करना चाहिए थे लेकिन, ऐसा नहीं हुआ. यहां तक कि एक बार मेरे एक रिलेटिव ने कहा भी कि बच्चे से तो पूछ लो लेकिन उन्होंने कहा कि पूछकर क्या मिलेगा? इसे वहां ले जाओ. मुझे बुरा लगा. उस समय कोई फोन भी नहीं होता था. मैं उनसे 3-4 महीने बाद मिल पाता था.’
यह भी पढ़ें: प्यार में खाया धोखा, शादी टूटी तो नहीं ली एक भी रुपये एलिमनी, बच्चों के लिए दिल्ली में लड़ी लड़ाई, पहचानिए कौन?
इसके साथ ही दिलजीत दोसांझ आगे अमिताभ बच्चन से बताते हैं, ‘मैं उन दिनों आपकी फिल्में देखा करता था. दूरदर्शन पर फिल्में आया करती थीं. हमें बहुत मजा आता था. जब आपकी या फिर धर्मेंद्र सर के साथ आती थीं तो मैं बहुत खुश होता था. क्योंकि इसमें एक्शन होता था.’
पिता टिकट चेकर का काम करते थे- दिलजीत दोसांझ
इसके अलावा दिलजीत दोसांझ आगे बताते हैं कि उनके पिता सरकारी नौकरी करते थे. वह रोडवेज बस में टिकट चेकिंग का काम किया करते थे. दिलजीत ने बताया, ‘वह एकदम संत की तरह थे. बहुत ही सिंपल लाइफ रही है. उनकी ज्यादा इच्छाएं नहीं रही थीं. उनके पास एक साइकिल थी. वह आम पसंद करते थे. एक बार उन्होंने मुझे कहा था कि बेटा तुम्हें खाने को रोटी मिलेगी, रहने को घर मिलेगा बाकी जो जिंदगी में करना चाहे वो खुद से कर सकते हो.’
यह भी पढ़ें: ‘क्यों मिलूं, मुझे आपसे क्या ही लेना है?’, जब यश चोपड़ा ने गुस्से में किया था शाहरुख खान को फोन, दिलचस्प है किस्सा
एक परफॉर्मेंस के 2000 रुपये मिलते थे- दिलजीत दोसांझ
सिंगर बताते हैं, ‘मेरे पहले एलबम रिलीज के बाद, कोई हमारे घर पर बुक करने के लिए आया था. उसके यहां पर एक बर्थडे पार्टी थी. हम परफॉर्म कर रहे थे. बाद में पैसे आना शुरू हुए तो अच्छा लगा क्योंकि पिता की सैलरी आते ही पहले दिन या फिर 2-3 दिन में ही खत्म हो जाती थी तो मुझे लगता था कि अच्छा कमा लिया. फिर जब कोई भी हमारे ऑफिस आता तो हम किसी को भी खाली हाथ नहीं जाना देते थे. शादी, पार्टी, बर्थडे कुछ भी हो हम परफॉर्म करते थे. हमने 2000 रुपये में परफॉर्म करना शुरू किया था. बहुत सारे वेडिंग शोज किए हैं.’
यह भी पढ़ें: सुपरफ्लॉप फिल्मों से की करियर की शुरुआत, फिर भी ग्लोबल आइकन बनीं ऐश्वर्या राय, नेटवर्थ जान हो जाएंगे हैरान
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 hr agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
5 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
8 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
8 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
8 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
14 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines