हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

KBC 16: Amitabh Bachchan की शर्त पूरी करने वाले तीन प्रतियोगी कौन? क्या मिलेगा तोहफा?

Kaun Banega Crorepati 16: अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में पहली बार देखने को मिला जब तीन खिलाड़ियों ने अमिताभ बच्चन की शर्त को पूरा किया। इसके बाद बिग बी ने उन्हें खास तोहफा दिया।

विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 16.

Kaun Banega Crorepati 16: अमिताभ बच्चन के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16‘ में इस बार काफी कुछ नया देखने को मिल रहा है। इस बार गेम शो में ‘सुपर संदूक’ वाला कान्सेप्ट देखने को मिल रहा है। दूसरी तरफ पहली बार ऐसा हुआ जब खेलने आए एक प्रतियोगी के लिए बिग बी ने गेम का रूल चेंज कर दिया। गेम के दौरान अमिताभ ने फोन अ फ्रेंड में खुद सवाल पढ़ा।

अब एक बार फिर कौन बनेगा करोड़पति के इतिहास में कुछ नया देखने को मिला है। दरअसल, शो में पहुंचे 3 स्पेशल गेस्ट ने अमिताभ बच्चन की शर्त को पूरा किया है, जिसके बाद खुद महानायक ने उन्हें डिनर के लिए अपने घर इनवाइट किया है।

KBC में पहुंचे 3 गोल्ड मेडलिस्ट

बता दें कि ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ जब से शुरू हुआ है, उसके बाद से शो में कई स्पेशल गेस्ट नजर आ चुके हैं। बीते दिनों शो में पेरिस पैरा ओलंपिक 2024 के गोल्ड मेडलिस्ट अवनि लेखरा, सुमित अंतिल और नवदीप सिंह पहुंचे। जन्होंने बिग बी के सामने हॉट सीट पर बैठकर गेम शो खेला।

शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने उनके सामने शर्त रखी थी कि जो ‘सुपर संदूक’ के 10 सवालों का सही जवाब देगा उसे बिग बी अपने घर डिनर के लिए इनवाइट करेंगे। जाहिर है कि ‘सुपर संदूक’ में 10 सवाल पूछे जाते हैं, जिनके जवाब 90 सेकेंड के अंदर देने होते हैं।

यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan की कौन सी ख्वाहिश अधूरी? KBC 16 के मंच पर पहली बार किया जाहिर

सभी सवालों का दिया सही जवाब

खेल के दौरान अमिताभ बच्चन ने तीनों गोल्ड मेडलिस्ट अवनि लेखरा, सुमित अंतिल और नवदीप सिंह से कहा, ‘आप लोग वैसे भी चैलेंज को पार करने में माहिर हैं, इसलिए आपके लिए इन सवालों के चैलेंज को पार करना कोई बड़ी बात नहीं है।’

इसके बाद जब बिग बी ने तीनों खिलाड़ियों के सामने ‘सुपर संदूक’ के 10 सवाल रखे तो तीनों ने साबित कर दिया कि उनके लिए इन सवालों के जवाब देना वाकई में बड़ी बात नहीं है। आलम ये हुआ कि अवनि लेखरा, सुमित अंतिल और नवदीप सिंह ने सभी 10 सवालों का बिल्कुल सही जवाब दिया।

अमिताभ बच्चन की पूरी की शर्त

हालांकि इन सवाल-जवाब के सिलसिले में तीनों खिलाड़ी एक सवाल में थोड़ा अटके लेकिन जब बिग बी ने सवाल दोबारा पढ़ता तो उन्होंने सही जवाब देते हुए अमिताभ बच्चन के चैलेंज को पूरा कर लिया। इसके बाद तीनों गोल्ड मेडलिस्ट की तारीफ करते हुए अमिताभ ने कहा, ‘इस सीजन में आप पहले हैं, जिन्होंने सुपर संदूक के 10 सवालों का बिल्कुल सही जवाब दिया है।’ इस तरह से तीनों ने 1 लाख रुपये जीत लिए। हालांकि इस धनराशि से तीनों ने अपनी लाइफलाइन को जिंदा करने का फैसला लिया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें