Allu Arjun, Amitabh Bachchan: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को रिलीज हुए लगभग एक महीना होने वाला है, लेकिन फिर भी लोगों में फिल्म के लिए क्रेज कम नहीं हो रहा है। आज भी फैंस फिल्म के लिए उतने ही एक्साइटेड नजर आते हैं। अब बात अगर अल्लू अर्जुन और अमिताभ बच्चन की हो रही है, तो दोनों ही बड़े स्टार हैं और बेहद पॉपुलर हैं। इस वक्त दोनों चर्चा में भी हैं।
अमिताभ बच्चन की तुलना अल्लू अर्जुन से
दरअसल, हाल ही में अमिताभ बच्चन की तुलना अल्लू अर्जुन से की गई। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर किसने ऐसा किया, तो आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है? बिग बी यानी अमिताभ बच्चन के पॉपुलर शो ‘केबीसी’ के इंडिया चैलेंजर वीक के स्टैंडआउट में कोलकाता की रजनी बरनवाल को देखा गया। इस दौरान रजनी ने खुद को अल्लू और अमिताभ बच्चन का बड़ा फैन बताया।
अमिताभ बच्चन ने क्या कहा?
एपिसोड में रजनी ने अल्लू अर्जुन और अमिताभ बच्चन की कुछ समानताएं भी गिनवाईं। रजनी के इस जवाब पर अमिताभ बच्चन ने भी खुद को अल्लू अर्जुन का फैन बताया। दरअसल, शो के एपिसोड के दौरान अमिताभ बच्चन रजनी से कहते हैं कि कंप्यूटर जी ने बताया है कि आप अल्लू अर्जुन की फैन हैं, तो इस पर रजनी जवाब देते हुए कहती है कि सर मैं अल्लू ही नहीं आपकी भी बड़ी फैन हूं।
अल्लू के फैन हैं बिग बी
रजनी के इस जवाब पर बिग बी हंसते हैं और कहते हैं कि अब इसमें मेरा नाम जोड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। इसके आगे बिग बी ने कहा कि अल्लू अर्जुन बहुत ही कमाल के एक्टर हैं और वो बहुत ही टैलेंटेड भी हैं। बिग बी ने कहा कि अल्लू को जो पहचान मिली है वो उसके लायक हैं और मैं भी उनका बड़ा फैन हूं।
अल्लू ने क्या कहा?
बिग बी ने आगे कहा कि कुछ ही दिनों पहले अल्लू की फिल्म भी रिलीज हुई है। अगर आपने अभी तक नहीं देखी है, तो देखनी चाहिए लेकिन मेरी तुलना उनसे नहीं करिए। इसके बाद रजनी ने कहा कि आप दोनों में कई सारी चीजें एक जैसी हैं। उन्होंने कहा कि आप दोनों की एंट्री बेहद कमाल की है। गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन ने भी एक बार कहा था कि वो बिग बी के बड़े फैन हैं और उनकी फिल्में देखकर बड़े हुए हैं। अल्लू ने कहा था कि बिग बी से उन्हें प्ररेणा मिलती है।
यह भी पढ़ें- 2025 में मिलेगा एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज, रिलीज हो रही एक से बढ़कर एक फिल्म
संबंधित खबरें
शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
25 mins agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
1 hr ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
21 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines