KBC 16: ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ (Kaun Banega Crorepati 16) का सेट हर दिन वो बुद्धिमान लोग आते हैं जो सालों की मेहनत के बाद हॉट सीट पर बैठ पाते हैं। बीते दिन भी रेणुका नाम की एक कंटेस्टेंट इस कुर्सी पर आकर बैठीं जिन्होंने न सिर्फ अपने ज्ञान का परिचय दिया बल्कि अपनी बातों से भी वाहवाही लूटी। वहीं उन्होंने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सामने एक ऐसी इच्छा रख दी जिसे सुन वो भी हैरान हो गए। दरअसल उन्होंने सलमान खान से मिलने और बात करने लिए कहा। आइए जान लेते हैं कि बिग बी ने ऐसा क्या कहा जिससे कंटेस्टेंट का दिल टूट गया।
24 साल के इंतजार के बाद मंच पर पहुंची रेणुका
केबीसी 16 के सेट पर बीते दिन रेणुका नाम की कंटेस्टेंट आई थीं जिन्होंने अपने ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अमिताभ बच्चन को बताया कि वो लंबे समय से इस कुर्सी पर आने का प्रयास कर रही थीं, लेकिन आ नहीं पा रही थीं। रेणुका ने बताया की साल 2000 से यानी पूरे 25 साल से वो केबीसी के सेट पर आने की लगातार कोशिश कर रही थीं, जो फाइनली पूरी हो गई है।
यह भी पढ़ें: अलग अंदाज के लिए फेमस Devanand के कितने बच्चे हैं? वो कहां हैं और क्या करते हैं
सलमान खान से मिलने की इच्छा की जाहिर
रेणुका ने अमिताभ बच्चन को बताया कि सलमान खान उनका क्रश हैं। वो उन्हें बहुत पसंद करती हैं। वो चाहती हैं कि एक बार सलमान से मुलाकात हो जाए। रेणुका ने ये भी कहा कि वो जानती हैं कि उनकी इस इच्छा को सिर्फ आप (अमिताभ बच्चन) ही पूरा कर सकते हैं। साथ ही रेणुका ने अमिताभ की भी तारीफ की और उनकी प्रशंसा करते हुए कई सारे उन्हीं के डायलॉग से उनके बारे में बात की।
अमिताभ ने क्यों कहा सलमान को भूल जाओ
शो में रेणुका बार-बार अमिताभ से बोलती हैं कि आप ही उन्हें एक्टर से मिलवा सकते हैं। बात करवा सकते हैं। अमिताभ भी उन्हें आश्वस्त करते हैं कि वो कोशिश करेंगे, लेकिन रेणुका अपनी जिद पर रहती हैं। इस पर अमिताभ थोड़ा इरिटेट हो जाते हैं और फिर बोलते हैं कि आप सलमान खान को थोड़ी देर के लिए भूल जाओ और अपने खेल पर ध्यान दो।
वो बोलीं की रात को 9 बजे तक उनके और टीवी के बीच कोई नहीं आ सकता। सोमवार से शुक्रवार वो अमिताभ को देखती हैं, और शनिवार-रविवार को बिग बॉस वीकेंड का वार में सलमान खान को देखती हैं।
यह भी पढ़ें: ‘डॉन’ या ‘राजनीति’? एक्टिंग छोड़ने को क्यों मजबूर हुए विक्रांत मैसी?
संबंधित खबरें
अभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
38 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 hr agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
2 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
2 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines