KBC 16 Rule Change: अमिताभ बच्चन का क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16‘ दर्शकों का फेवरेट शो है। पिछले कई साल से लगातार ये शो दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। हालांकि समय के साथ-साथ इस शो के फार्मेट में कुछ बदलाव देखे गए। हर सीजन में नए चेहरों के साथ नई-नई चीजें देखने को मिलीं लेकिन पहली बार ऐसा हुआ जब एक प्रतियोगी के लिए गेम का नियम तोड़ते हुए उसमें बदलाव कर दिया गया हो।
जी हां, कौन बनेगा करोड़पति के फॉर्मेट में भले ही बदलाव होते रहे हों लेकिन नियम हमेशा से एक ही रहे हैं। हालांकि हाल ही में आए एपिसोड में आए प्रतियोगी त्रिशूल सिंह चौधरी के लिए खुद अमिताभ बच्चन ने गेम शो का नियम बदल दिया। ऐसा क्यों किया गया इसके पीछे की एक खास वजह सामने आई है। आइए जानते हैं…
प्रतियोगी के लिए बदला नियम
बता दें कि ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के लेटेस्ट एपिसोड में झारखंड, बोकारो के रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर त्रिशूल सिंह चौधरी हॉट सीट पर बैठे। इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन से कहा कि भले ही वो इस शो में पूरे विश्वास और जुनून के साथ आए हों लेकिन अपनी स्थिति की वजह से उन्हें खुद पर डाउट है कि वो गेम के कुछ सेगमेंट्स को कैसे पार करेंगे? इतना सुनते ही अमिताभ बच्चन ने इमोशनल होकर त्रिशूल को गले से लगा लिया। साथ ही सिर्फ उनके लिए गेम के नियमों में बदलाव करने का फैसला लिया।
क्या थी आखिर वजह?
बता दें कि गेम के दौरान प्रतियोगी त्रिशूल सिंह चौधरी ने बताया कि उन्हें हकलाने की समस्या है। इस वजह से वो गेम शो के कुछ सेगमेंट्स को कैसे पार कर पाएंगे? इस पर अमिताभ बच्चन ने त्रिशूल से कहा कि वो गेम के कुछ नियमों को मॉडिफाई कर देंगे।
बिग बी ने कहा, ‘आपको जहां लगे कि बोलने में दिक्कत आ रही है, वहां हम संभाल लेंगे। जैसे ‘फोन अ फ्रेंड’ के ऑप्शन में सिर्फ 45 सेकेंड का समय दिया जाता है। इसमे समय निकल न जाए इसके लिए सवाल जो होगा, उसे मैं खुद पढूंगा और विकल्प भी दूंगा।’
यह भी पढ़ें: मुझे कपड़े उतारने में शर्म नहीं, ब्यूटी दिखाने की चीज… ‘टाइटैनिक’ एक्ट्रेस ने क्यों कहा ऐसा?
बिग बी ने खुद पढ़ा सवाल
इतना ही नहीं बिग बी ने आगे कहा, ‘सुपर संदूक की आप चिंता मत करिए। आप सिर्फ हमें विकल्प के तौर पर ए, बी, सी या डी बोल दीजिएगा… हम समझ जाएंगे। सर आप हमें अपनी समस्या भर बताइए उसका समाधान हम करेंगे।’ बता दें कि केबीसी के इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला जब किसी प्रतियोगी के लिए अमिताभ बच्चन ने नियम को बदल दिया हो और खुद सवाल को पढ़ने का फैसला लिया हो।
50 लाख रुपये के सवाल पर अटके
बता दें कि त्रिशूल सिंह चौधरी ने 16 सवालों में से सिर्फ 13 के सही जवाब दिए। उन्होंने 25 लाख रुपये तक के सवाल के सही जवाब दिए। हालांकि 50 लाख रुपये के सवाल में अटक गए। ऐसे में उन्हें सिर्फ 25 लाख रुपये से संतोष करना पड़ा।
दरअसल, बिग बी ने 50 लाख रुपये के लिए जो सवाल पूछा था, वो था ‘कौन से डॉक्यूमेंट को पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा भाषाओं में ट्रांसलेट किया गया है?’ इस सवाल का सही जवाब ‘ह्यूमन रिसोर्स’ था।
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 mins ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 hr ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
2 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
18 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
21 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
22 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
23 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
23 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
23 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines