हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaviyoor Ponnamma का निधन, 'स्क्रीन की मां' के दुनिया छोड़ने से इंडस्ट्री को तगड़ा झटका

Kaviyoor Ponnamma Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। साउथ की दिग्गज एक्ट्रेस कवियूर पोन्नम्मा का निधन हो गया है। एक्ट्रेस के निधन से पूरी इंडस्ट्री में गम के बादल पसर गए हैं।

विज्ञापन
Kaviyoor Ponnamma

Kaviyoor Ponnamma Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जी हां, दो दिन पहले गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हुई दिग्गज एक्ट्रेस और स्क्रीन की मां कहे जाने वाली कवियूर पोन्नम्मा का निधन हो गया है। कवियूर पोन्नम्मा का अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन अब 79 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। कवियूर पोन्नम्मा साउथ का एक बड़ा चेहरा था, एक्ट्रेस के निधन से अब फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है।

अस्पताल में भर्ती थीं कवियूर

मलयालम अभिनेत्री कवियूर पोन्नम्मा के निधन पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी शोक जाहिर किया है। अनुभवी मलयालम अभिनेत्री कवियूर पोन्नम्मा, जो मॉलीवुड में मां की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं उनके निधन की खबर से हर कोई दुखी है। गौरतलब है कि दिग्गज अभिनेत्री कवियूर पोन्नम्मा का उम्र संबंधी बीमारियों के इलाज के बाद निधन हुआ है। एक्ट्रेस की हालत गंभीर थी और शुक्रवार को उन्हें कोच्चि के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

रिपोर्ट्स की मानें तो कई महीनों से उनका इलाज चल रहा था। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कवियूर पोन्नम्मा के निधन पर गहरा दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि मैं कवियूर पोन्नम्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करता हूं, जिन्होंने एक मां के रूप में अपनी भूमिकाओं से मलयाली लोगों का दिल जीता। उनका एक्टिंग का इतना लंबा करियर केवल सिनेमा तक ही सीमित नहीं था बल्कि थिएटर और टेलीविजन तक भी फैला था।

विज्ञापन

लोगों के दिलों में हमेशा रहेंगी- CM

उन्होंने कहा कि उनके निधन के साथ मलयालम सिनेमा और थिएटर के इतिहास का एक शानदार अध्याय समाप्त हो गया है। हालांकि, वह अपने यादगार किरदारों के लिए मलयाली लोगों के दिलों में हमेशा रहेंगी। इस कठिन समय के दौरान मैं उनके परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।

थिएटर से की थी शुरुआत

गौरतलब है कि पोन्नम्मा अपनी ‘मां की भूमिकाओं’ के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने एक सिंगर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। थिएटर के जरिए उन्होंने एक्टिंग का रुख किया था। आज भले ही वो इस दुनिया में नहीं रहीं, लेकिन लोगों के दिलों में उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- पिता की मर्जी के खिलाफ बनी थी एक्ट्रेस, सुपरहिट हुईं फिल्में तो बदली सोच- कहा बेटी पर गर्व

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola