Kaun Banega Crorepati Junior: अमिताभ बच्चन का क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ अपने 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में रोलओवर प्रतियोगी इशिता गुप्ता पहुंची। बेंगलुरु की रहने वालीं इशिता 7वीं क्लास की स्टूडेंट हैं जिन्होंने अपनी जर्नल नॉलेज से होस्ट अमिताभ बच्चन को भी हैरान कर दिया। शो के दौरान इशिता ने बहादुरी के साथ हर सवाल का जवाब दिया और 50 लाख रुपये जीतने में कामयाब रहीं। हालांकि 1 करोड़ रुपये के लिए पूछे गए सवाल का जवाब देने से वह चूक गईं। आइए जानते हैं कि क्या था वो सवाल?
इशिता ने जीती मोटी रकम
कौन बनेगा करोड़पति जूनियर के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला कि इशिता गुप्ता के पास खेल के दौरान सारी लाइफलाइन थीं। इसके बाद 10वें सवाल का जवाब देने के लिए उन्होंने ‘ज्ञानस्त्र’ का इस्तेमाल किया। गेम में आगे बढ़ते हुए उन्होंने सुपर संदूक राउंड खेला और सभी सवालों का सही जवाब देते हुए 60,000 रुपये जीत लिए। इस तरह इशिता सवालों के सही जवाब देते हुए 50,00,000 रुपये जीतने में कामयाब हो गईं।
1 करोड़ का पूछा सवाल
अमिताभ बच्चन के शो में फिर वह मौका आया तब किसी प्रतियोगी के सामने 1 करोड़ रुपये का सवाल रखा गया। एक्टर ने टाइटैनिक से जुड़ा सवाल पूछा और प्रतियोगी से कहा, इसका जवाब बहुत सोच समझ कर देना। अगर नहीं पता हो तो गेसवर्क मत करना। यहां आकर चांस लेना कई बार भारी पड़ जाता है।’
यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan ने बताया क्यों मुश्किल होता है घर से निकलना? बाेले- लोग कपड़े देखते ही…
क्या था 1 करोड़ का सवाल?
सवाल था- ‘आरएमएस टाइटैनिक के हिमखंड से टकराकर डूबने से कुछ समय पहले, किस ब्रिटिश व्यापारी जहाज ने अटलांटिक में हिमखंडों के बारे में उसे सचेत करने की कोशिश की थी?’ इस सवाल के ऑप्शन थे…
A: एसएस क्वीन विक्टोरिया
B: एसएस मेसाबा
C: एसएस ब्रिटनी
D: एसएस देसाबला
सही जवाब- B एसएस मेसाबा
बता दें कि इशिता गुप्ता ने टाइटैनिक से जुड़े इस 1 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब नहीं दे सकीं। उन्होंने गेम को क्विट कर दिया और 50 लाख रुपये लेकर लौट गईं।
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
7 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
7 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
9 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines