हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

KBC-15 में एक करोड़ के सवाल का जवाब नहीं दे पाई कैंसर सर्वावाइर तजिंदर, क्या आप जानते हैं?

विज्ञापन
KBC-15 Contestant Tajinder Kaur

Tajinder Kaur KBC-15 One Crore Question: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 15वें सीजन को अब तक 2 करोड़पति मिल चुके हैं, लेकिन एक और करोड़पति मिलते-मिलते रह गया। कैंसर सर्वावाइवर तजिंदर कौर एक करोड़ के सवाल का जवाब नहीं दे पाईं और उन्होंने 50 लाख जीत कर ही गेम छोड़ दिया। तजिंदर ने 2 लाइफलाइन भी इस्तेमाल की, लेकिन वे सवाल का जवाब नहीं दे पाईं, बावजूद इसके शो के होस्ट अमिताभ बच्चन उनसे काफी प्रभावित हुए।

यह भी पढ़ें: Nora Fatehi का हॉट साड़ी लुक वायरल, देखकर फैंस ने लुटाए दिल, बोले- आप तो बहुत ज्यादा…

एक करोड़ का यह सवाल पूछा गया

तजिंदर ने शुरुआत के सभी 10 सवालों के सही जवाब दिए और 1 लाख रुपये जीते। उन्होंने 50 लाख रुपये तक के प्रश्नों का भी सही जवाब दिया, लेकिन एक करोड़ के सवाल पर वे फंस गईं। तेजिंदर कौर से एक करोड़ रुपये का यह सवाल पूछा गया था कि सुहैली, वह नौका जिसमें रॉबिन नॉक्स-जॉन्सटन ने बिना रुके दुनिया का चक्कर लगाने वाले पहले व्यक्ति बने, किस शहर में बनाई गई थी? इसका सही जवाब B ऑप्शन मुंबई था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: बेटी की मौत के दर्द से उबरने के लिए मशहूर फिल्म स्टार ने चुनी ऐसी राह, फैन्स ने कहा ‘हिम्मतवाला’

तजिंदर कौर ने एक रिकॉर्ड भी बनाया

वहीं तजिंदर ने इस सवाल का जवाब देने के लिए 2 लाइफलाइन इस्तेमाल की ऑडियन्स पोल और वीडियो कॉल टू ए फ्रेंड, लेकिन दोनों में उन्हें सही जवाब नहीं मिला तो तजिंदर ने शो छोड़ने का फैसला ले लिया। वे 50 लाख रुपए घर ले गईं। बता दें कि पंजाब की तेजिंदर कौर करोड़पति नहीं बन पाईं, लेकिन उन्होंने एक रिकॉर्ड जरूर बनाया। KBC के नए सीजन में ‘सुपर संदूक’ सेगमेंट शामिल किया है, जिसमें 10 सवाल पूछे जाते हैं और हर सवाल का प्राइज 10 हजार होता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘धक-धक’ गर्ल का साड़ी लुक देख धड़के फैंस के दिल, Madhuri Dixit की लेटेस्ट तस्वीरें वायरल

अमिताभ ने तजिंदर को डिनर पर बुलाया

तजिंदर इसी सेगमेंट में खेलने आईं और इस सेगमेंट के सवालों का जवाब देने वाली पहली कंटेस्टेंट बन गईं। वहीं तजिंदर ने अपनी कैंसर से जूझने की कहानी बताकर अमिताभ बच्चन को भी इमोशनल कर दिया। अमिताभ बच्चन इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने तजिंदर को डिनर के लिए इनवाइट किया, लेकिन चुटकी लेते हुए यह भी कहा कि पति भी साथ लाइएगा…यह सुनते ही अमिताभ बच्चन, तजिंदर कौर और ऑडियन्स ठहाके लगाकर हंसने लगती है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola