Amitabh Bachchan Kaun Banega Crorepati 17 Fees: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन के साथ टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। शो में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन 14 अप्रैल से शुरू कर दिए गए थे। अब मेकर्स ने कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17 का ऑफिशियल प्रोमो भी जारी कर दिया है। इसके अलावा शो की स्ट्रीमिंग डेट भी जारी कर दी गई है। अब अमिताभ बच्चन की फीस पर भी अपडेट सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि बिग बी केबीसी 17 के एक एपिसोड के लिए कितनी फीस चार्ज कर रहे हैं?
अमिताभ बच्चन की फीस रिवील
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, कौन बनेगा करोड़पति 17 के प्रति एपिसोड के लिए अमिताभ बच्चन कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये फीस चार्ज कर रहे हैं। हालांकि इस आंकड़े की अभी तक ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले 16वें सीजन के लिए भी बिग बी की फीस रिवील हुई थी। रिपोर्ट्स में बताया गया था कि अमिताभ बच्चन ने पिछले सीजन के लिए भी 5 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।
यह भी पढ़ें: ‘न जाने क्या क्या गुण और दिखाओगे…’, अमिताभ बच्चन का जब-जब उमड़ा बेटे अभिषेक के लिए प्यार
कब से दस्तक देगा शो?
अमिताभ बच्चन का कौन बनेगा करोड़पति 17 अगले महीने 11 अगस्त, 2025 से शुरू हो रहा है। हालांकि शो की टाइमिंग पर अभी कोई भी अपडेट नहीं आया है। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर खान वेटर के किरदार में नजर आ रही हैं। वह रेस्टोरेंट में आए कस्टमर को सबक सिखाती हैं। इसके बाद अमिताभ बच्चन अपडेट देते हैं कि 11 अगस्त से वह केबीसी के नए सीजन के साथ लौट रहे हैं।
केबीसी के प्रीमियर के 25 साल पूरे
अमिताभ बच्चन के अलावा उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने भी कौन बनेगा करोड़पति 17 का प्रोमो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ में कैप्शन दिया, ‘द बॉस। वह लौट रहे हैं। केबीसी के साथ अपिनमेंट, अपिनमेंट. इंग्लिश बोलता है! #KBC2025.’ गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के प्रीमियर को 25 साल पूरे हो चुके हैं। बीती 3 जुलाई को अमिताभ बच्चन ने शो के प्रीमियर की सिल्वर जुबली मनाई थी।
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
11 mins agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 hr agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
3 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
4 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
21 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
23 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines