KBC 15: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ (Kaun Banega Crorepati 15) में आए दिन अतरंगी कंटेस्टेंट्स आते हैं, जो बिग बी से अजीबो-गरीब सवाल करते हैं, जिनके सुपरस्टार भी हैरान और मजाकिया जवाब देते हैं। इसके साथ ही बिग बी अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे करते हैं। ऐसा ही कुछ शो के लेटेस्ट एपिसोड में हुआ। जहां हॉट सीट पर इस बार हर्ष शाह (Harsh Shah) बैठे थे और गेम खेल रहे थे। इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन से खूब सारी बातें की और सवाल भी किए, जिसके एक्टर ने खुलकर जवाब दिए।
इसी बीच हर्ष ने बिग बी से ऐसा सवाल पूछ लिया कि सभी वो सवाल सुनने के बाद हैरान रह गए, लेकिन कमाल की बात तब हुई जब अमिताभ ने भी कंटेस्टेंट के अतरंगी सवाल का अतरंगी ही जवाब दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, गेम के दौरान अमिताभ हर्ष से उनके बिजनेस के बारे में बात रहे थे। इस दौरान हर्ष ने बिग बी से पूछते हैं, ‘क्या कभी उन्होंने बर्तन धोए हैं’?
Kaun Banega Crorepati 15 (Photo Credit – Social Media)
Big B ने कंटेस्टेंट के सवाल का दिया ऐसा जवाब
उनका ये सवाल सुनने के बाद वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं। वहीं, हर्ष के इस सवाल का जवाब देते हुए अमिताभ ने कहा, ‘हां कई बार बर्तन साफ किए हैं, किचन की चिमनी भी साफ की है। इतना ही नहीं, बाथरूम का जो बेसिन होता है वो भी साफ किया है। ऐसा क्यों लगता है कि हमने न किया होगा’? अमिताभ बच्चन की इस बात को सुनने के बाद हॉट सीट पर बैठे हर्ष के साथ-साथ वहां मौजूद सारी ऑडियन्स हंसने लगती है।
यह भी पढ़ें: कई Loopholes से भरी है Tara Sutaria की Apurva, रोंगटे खड़े कर देने वाली स्टोरी लगती है सादी
कौन है KBC 15 हॉट सीट पर बैठे Harsh Shah?
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan KBC 15) के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ के बुधवार के एपिसोड में गुजरात के भावनजर के रहने वाले हर्ष शाह हॉट सीट पर बैठे थे। जब बिग बी ने उससे उनके बिजनेस के बारे में पूछा, जिसके बाद हर्ष ने बताया, ‘वो अपने पिता का बिजनेस संभालता हैं’। हर्ष ने आगे बताया, ‘हमारे पास प्लास्टिक मोनो फिलामेंट यार्न की एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है। इन धागों का इस्तेमाल सफाई के लिए किए जाने वाले स्क्रब बनाने में किया जाता है’।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
4 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
6 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
7 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
9 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
10 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
11 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines