Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने बुधवार शाम अपने फैंस को कुछ बेहतरीन ट्रीट दिए, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होता जा रहा है।
हाल ही में कैट ने एथनिक आउटफिट में कुछ तस्वीरें और वीडियोज साझा किए थे, जिसने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी थीं। इस बीच उनकी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें वो अपने स्टाइलिश अंदाज से कहर ढा रही हैं।
बार्बी डॉल कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम का सहारा लेते हुए कुछ क्यूट एंड चीक पिक्स शेयर की, जो फैंस को खूब भा रही हैं। इस तस्वीर के जरिए कैट अपने फैंस को एक परफेक्ट विंटर वाइब दे रही हैं।
और पढ़िए – Bipasha Basu Baby: बेटी देवी के साथ सुकून भरे पले बिताते दिखे करण सिंह ग्रोवर
कैटरीना ने दी विंटर वाइब
कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर जो पिक्स शेयर की है, उसमें वो सिम्पल लुक के साथ भी काफी प्यारी दिख रही हैं। खुले बालों, प्रिंटेड स्वेटर और ब्लू डेनिम के साथ कैट का नो-मेकअप अंदाज काफी दिलकश लग रहा है। लेकिन इस तस्वीर की खास बात ये है कि इसे क्लिक करने वाला कोई और नहीं बल्कि खुद उनके पति देव हैं।
जी हां, एक्ट्रेस ने हसीन वादियों में पोज देते हुए जो तस्वीर साझा की है, उसे विक्की कौशल ने क्लिक की है। फैंस के साथ इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैटरीना ने कैप्शन में लिखा- ‘पहाड़ों में, कैमरे वाली इमोजी के साथ उन्होंने लिखा ‘पति।’
फोटो के सोशल मीडिया पर पोस्ट करते ही फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- ‘लकी कौशल।’ दूसरे ने कहा- ‘फोटो साभार- पति।’ एक अन्य ने लिखा- ‘हमारा दिन बनाने के लिए धन्यवाद! इसकी उम्मीद नहीं थी।’
और पढ़िए – बेटे अरहान के लिए फिर साथ आए मलाइका और अरबाज, एयरपोर्ट पर दिखा भावुक नजारा
वर्कफ्रंट
कैटरीना कैफ के वर्कफ्रंट पर एक नजर डालें तो वो ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी की तीसरे भाग टाइगर 3 में सलमान खान के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास ‘मेरी क्रिसमस’ भी है, जिसमें वह अभिनेता विजय सेतुपति के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी। इसके बाद वो एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के साथ फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी नजर आएंगी।
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
11 mins ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 hr ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
2 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
18 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
21 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
22 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
23 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
23 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
23 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines