Katrina Kaif Dance Video: आजकल सोशल मीडिया का क्रेज लोगों पर सिर चढ़ के बोल रहा है। इसमें आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. अब इस बीच कैटरीना कैफ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसको लेकर हर कोई उनकी ही बातें कर रहा है। वीडियो की बात करें तो इसमें अदाकारा डांस करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में कैटरीना के साथ उनकी गर्ल गैंग भी हैं जो उनका खूब साथ दे रही हैं।
कैटरीना का वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो को फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में कैटरीना कैफ ने ब्लू कलर का लहंगा पहना है जिसमें वह बेहद सुंदर दिख रही हैं। फैंस इस वीडियो को भर-भर के प्यार दे रहे हैं। वीडियो में अब तक ढेरों लाइक्स और कमेंट आ चुके हैं। एक यूजर ने लिखा- कैटरीना का डांस ऑन- प्वाइंट है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- एक अच्छी एक्ट्रेस के साथ कैटरीना एक अच्छी डांसर भी है। वहीं कुछ अदाकारा के लुक्स की बात कर रहे हैं और इसकी काफी तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं एक यूजर ने अभिनेत्री का डांस देखकर कहा- यार ये कितनी क्यूट है।
सास के साथ कैचटरीना पहुंची थी प्रयागराज
अभी हाल ही में अदाकारा को प्रयागराज में अपनी सास के साथ देखा गया था। इस दौरान एक्ट्रेस अपनी सास वीना कौशल के साथ त्रिवेणी घाट पर डुबकी लगाती दिखीं। कैटरीना ने कुंभ में स्नान करने के साथ-साथ संध्या आरती में भी शिरकत ली। इस दौरान एक्ट्रेस ने येलो कलर का सूट पहना था जिसमें वह बेहद सुंदर दिख रही थीं। अदाकारा का नो-मेकअप लुक लोगों को काफी पसंद आया। कैटरीना की इन तस्वीरों को देखकर कई लोगों ने कहा कि बहू हो तो ऐसी।
वहीं कैटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो इनको सलमान खान के साथ टाइगर-3 में देखा गया था। फिल्म में इनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। हालांकि, टाइगर-3 के बाद अब तक कैटरीना कैफ किसी प्रोजेक्ट में दिखाई नहीं दी हैं लेकिन फैंस इनके अगले प्रोजेक्ट के लिए पलकें बिछाए नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
4 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
5 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
7 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
7 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
9 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
9 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
10 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
13 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
14 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines