Kashish Kapoor: कशिश कपूर ने ‘बिग बॉस 18’ में खूब लाइमलाइट बटोरी है। उन्होंने सभी घरवालों और पूरे देश को उन्हें लेकर बात करने पर मजबूर कर दिया था। कई बार तो कशिश शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) से भी पंगा लेते हुए नजर आई थीं। उन्हें लेकर नेशनल टीवी पर अदालत लगाई गई, जहां अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) को उन्होंने जो कुछ कहा था उस पर उन्हें गलत साबित किया गया। अविनाश पर कशिश ने जो आरोप लगाए थे वो इतने संगीन थे कि मेकर्स और सलमान खान भी उसपर एक्शन लेने से खुद को रोक नहीं पाए थे।
कशिश कपूर ने किससे मांगी माफी?
हालांकि, कशिश आखिर तक खुद को डिफेंड करती रहीं। वहीं, अब लगता है शो खत्म होने के बाद ही सही, उन्हें अपनी गलतियों का अहसास हो गया है। कशिश कपूर ने अब एक वीडियो जारी कर सबके सामने अपने गुनाहों के लिए माफी मांगी है। उन्होंने क्या कहा और क्यों चलिए जानते हैं। दरअसल, कशिश कपूर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बिग बॉस फिनाले के क्लिप्स शेयर किए हैं। फिनाले वाले दिन क्या-क्या हुआ था वो दिखाते हुए कशिश ने काफी कुछ शेयर किया है।
खुद पर शर्मिंदा हैं कशिश कपूर
शुरुआत तो इस वीडियो की बेहद मजेदार थी, लेकिन आखिर में उन्हें पछतावा करते हुए देखा गया। कशिश कपूर ने इस वीडियो में कहा, ‘बिग बॉस की जर्नी खत्म हो गई है और ये अमेजिंग थी। जितना भी था, जैसा भी था मेरे लिए अमेजिंग था। आप लोगों से इतना ज्यादा प्यार मिला, मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी। मतलब चाह तो थी, लेकिन उम्मीद नहीं थी। हां, मुझे पता है कि बहुत सारी चीजें मेरी आप लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई होंगी और मैंने बहुत बकवास की होगी, बहुत जगह और उसके लिए मैं काफी शर्मिंदा हूं।’
यह भी पढ़ें: मशहूर एक्ट्रेस Ashwini Kalsekar क्यों नहीं बनीं मां? एक्ट्रेस का छलका दर्द
अपनी गलती नहीं दोहराएंगी कशिश
कशिश कपूर ने आगे कहा, ‘मैं वाकई कोशिश करूंगी कि आगे मुझसे वो चीज ना हो और मैं और बेहतर बन सकूं। तो जो भूल चूक हुई माफ करते हैं। बिग बॉस खत्म हो गया है, बिग बॉस की बातें खत्म करते हैं और लाइफ में पॉजिटिव एटीट्यूड के साथ आगे बढ़ते हैं। आप सभी को आई लव यू सो मच, बाय-बाय।’ अब कशिश के माफी मांगने से फैंस भी खुश हो गए हैं। हर कोई उनके इस पॉजिटिव एटीट्यूड की तारीफ कर रहा है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
8 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
12 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
12 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
13 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
14 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
15 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
15 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
16 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines