Bhool Bhulaiyaa 3 Cast Final: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और विद्या बालन (Vidya Balan) की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया’ (Bhool Bhulaiyaa) की अपार सफलता के बाद फिल्म का सीक्वल ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa 2) पिछले साल रिलीज की गई थी, जिसको दर्शकों का खूब प्यार मिला। फिल्म को खूब पसंद किया गया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई भी की थी। फिल्म में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), तब्बू (Tabu) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) नजर आए थे।
वहीं, अब इस फिल्म की तीसरी फ्रेंचाइजी यानी ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3) को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, जिसको लेकर फैंस भी खूब एक्साइटेड हैं। इसी बीच फिल्म की कास्ट को लेकर बड़ा अपडेट आया है। चलिए बताते हैं तीसरे भाग में कौन नजर आएगा और किसने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। सामने आ रही अपडेट के मुताबिक, फिल्म में कई पहले किरदार आपको नजर आ सकते हैं, लेकिन कई किरदार ऐसे ही जो तीसरे पार्ट में नजर नहीं आएंगे।
Bhool Bhulaiyaa 3 के लिए कार्तिक आर्यन फाइनल
सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, ‘भूल भुलैया 3’ की स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी हैं, जिसके बाद अब फिल्म में नजर आने वाली कास्ट को चुना जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘भूल भुलैया 2’ में कार्तिक आर्यन ने ‘रूह बाबा’ का किरदार निभाया था, जिसको खूब पसंद किया गया था। वहीं, ‘भूल भुलैया 3’ में ‘रूह बाबा’ यानी कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आएंगे यह कंफर्म हो चुका है। इसके अलावा फिल्म कोई और एक्टर नजर आएंगे या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। कहा जा रहा है कि अक्षय भी फिल्म में नजर आ सकते हैं, लेकिन यह बात दूसरे पार्ट के लिए भी कही गई थी, जिसमें वो नजर नहीं आए।
यह भी पढ़ें: ‘मैं स्टार नहीं बनना चाहता था…’ जब अपने आखिरी इंटरव्यू में Shashi Kapoor ने खोले थे कुछ ‘राज’
Tabu ने किया ऑफर रिजेक्ट
वहीं, हाल में सामने आ रही खबरों की मानें तो ‘भूल भुलैया 2’ में मंजुलिका का किरदार निभाने वाली तब्बू ने ‘भूल भुलैया 3’ के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया है। साथ ही बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को मोटी रकम पेश की गई थी, लेकिन बावजूद इसके तब्बू ने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। हालांकि, उनकी भूमिका के लिए फैंस उत्साहित थे। बताया जा रहा है कि तब्बू उसी रिपीट किरदार को निभाना नहीं चाहती हैं। फिलहाल, फिल्म कौन एक्ट्रेस होगी और कौन नहीं इसका अभी कोई खुलासा नहीं हो पाया है।
संबंधित खबरें
Rise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
43 mins ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 hr ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
4 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
23 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines