बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने ‘भूल-भुलैया 2’ और ‘सत्यप्रेम की कथा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। अब एक्टर अपनी नई फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर आए हैं। गणतंत्र दिवस के खास मौके पर उन्होंने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। कार्तिक ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। साथ ही फैंस को रिपब्लिक डे की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। एक्टर को इस लुक में देखने के बाद उनके फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
एक्टर ने शेयर किया पोस्ट
आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। पोस्ट में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का फर्स्ट लुक शेयर किया है। पोस्टर में कार्तिक आर्मी की वर्दी पहने हुए नजर आ रहे हैं। अपने नए लुक को शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा, ‘चैंपियन बनना हर भारतीय के खून में है… जय हिंद। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।’
मुरलीकांत पेटकर के रोल में होंगे कार्तिक
कार्तिक आर्यन की इस पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। फैंस एक्टर को आर्मी की वर्दी में देखने के बाद उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे। बता दें कि ‘चंदू चैंपियन’ की कहानी पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीत चुके मुरलीकांत पेटकर पर बेस्ड है। फिल्म में कार्तिक मुरलीकांत पेटकर का रोल प्ले कर रहे हैं। ये पहली बार होगा जब एक्टर इस तरह के अलग रोल में अपने फैंस को एंटरटेन करते हुए दिखेंगे।
इस एक्ट्रेस संग बन सकती है जोड़ी
फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि प्रोड्यूस साजिद नाडियाडवाला ने किया है। हालांकि फिल्म में लीड एक्ट्रेस कौन होगी इसपर सस्पेंस बरकरार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में कार्तिक के अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आ सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो पहली बार होगा जब कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी पर्दे पर एक साथ दिखेगी। बता दें कि ‘चंदू चैंपियन’ 14 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
यह भी पढ़ें : Fighter: अनिल कपूर को मिली ऋतिक रोशन से 7 गुना कम रकम, जानें बाकी स्टार कास्ट की फीस
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
10 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
11 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
13 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
14 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
16 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines