Kartik Aaryan Rejects Koffee With Karan 8: करण जौहर का सेलिब्रिटी चैट शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है। करण के इस पॉपुलर शो का आठवां सीजन 26 अक्टूबर से Disney+ Hotstar पर आने वाला है। अब इस शो के पहले गेस्ट कपल का नाम भी रिवील हो गया है। कुछ देर पहले दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ शो का प्रोमो वीडियो रिलीज़ हुआ है। वहीं, कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का नाम भी इस शो की गेस्ट लिस्ट में लगातार सामने आ रहा है। इसी बीच अब एक्टर की इस शो में एंट्री को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
कार्तिक ने करण के शो में आने से किया इंकार!
कहा जा रहा है कि इस सीजन कार्तिक आर्यन करण जौहर (Karan Johar) के शो पर नज़र नहीं आएंगे। उन्होंने इस शो के इनवाइट को ठुकरा दिया है। वैसे करण जौहर और कार्तिक आर्यन के बीच हुई कंट्रोवर्सी के बारे में तो सभी लोग जानते हैं। इनके रिश्ते में इतनी बड़ी दरार आ गई थी कि करण ने बीच में ही अपनी फिल्म से कार्तिक को बाहर निकाल फेका था। साथ ही उनपर अनप्रोफेशनल होने का आरोप लगाते हुए उनके साथ कभी काम न करने का कसम भी खा ली थी। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को पब्लिक्ली अवॉइड करना शुरू कर दिया। हालांकि, अब इनके पैचअप की खबरें कई दिनों से सामने आ रही हैं।
Image Credit: Google
वजह का हुआ खुलासा
ऐसे में करण ने अपने शो में कार्तिक आर्यन को भी इनवाइट किया था। मगर एक्टर ने करण का इनविटेशन रिजेक्ट कर दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन को नहीं लगता कि वो अभी तक करण के शो में आने के लिए तैयार है। वो बहुत शर्मीले हैं, ऐसे में उन्हें नहीं लगता कि वो अभी तक करण की बिना ग्रिलिंग वाली चैट और रैपिड फायर राउंड के लिए रेडी हैं। ऐसे में कार्तिक के शो में आने से मना करने पर लोग सोच सकते हैं कि अभी तक इन दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं हुआ है। हालांकि, सच तो कुछ और ही है।
शो नहीं फिल्म में साथ करेंगे काम
भले ही कार्तिक आर्यन ने शो में आने से इंकार कर दिया हो लेकिन वो जल्द ही करण जौहर की एक फिल्म करते हुए दिखाई दे सकते हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही इस फिल्म की अनाउंसमेंट भी होने वाली है। लेकिन इन खबरों में कितनी सच्चाई है अभी तक ये सामने नहीं आया है। इन रूमर्स पर न तो कार्तिक आर्यन ने और न ही करण जौहर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। खैर फैंस फिलहाल ‘कॉफी विद करण’ के लेटेस्ट एपिसोड देखने के लिए बेकरार हो रहे हैं।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
23 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines