Kartik Aryan on Virat Kohli T-20 Retirement: भारतीय टीम के टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अब बॉलीवुड की तरफ से लगातार बधाइयां मिल रही है। टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन ने पूरे देश का नाम रोशन कर दिया। ऐसे में फिल्म जगत के सितारों ने भी टीम इंडिया को जमकर सपोर्ट किया। कार्तिक आर्यन ने भी टीम इंडिया की जीत पर बधाई दी। हालांकि एक तरफ जहां टीम इंडिया की जीत ने करोड़ों चेहरों पर खुशियां बिखेर दीं वहीं दूसरी तरफ किंग कोहली और रोहित शर्मा की रिटायरमेंट की खबर ने सभी को मायूस कर दिया। कार्तिक आर्यन ने विराट कोहली और रोहित के रिटायरमेंट पर अपना रिएक्शन दिया है। चलिए आपको बताते हैं कार्तिक आर्यन ने क्या कहा।
सपना बन गया हकीकत- कार्तिक
‘चंडू चैंपियन’ स्टार कार्तिक ने कहा- ‘मुझे बहुत खुशी है कि भारत ने कल वर्ल्ड कप जीता। हम सबके लिए ये एक सपना था जिसे हकीकत बनते हमने देखा। विराट ने फाइनल में शानदार खेल दिखाया। वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी, सुर्यकुमार का वो लाजवाब कैच जिसने मैच पलट दिया। सब कुछ शानदार था। इस मैच को हम कभी भूल नहीं पाएंगे। मैच बहुत रोमांचक था। अंत में जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, सभी ने मिलकर टीम प्रयास दिखाया’
विराट-रोहित के रिटायरमेंट से टूटा कार्तिक आर्यन
उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली के T-20 रिटायरमेंट पर भी बात की। उन्होंने कहा, ‘हमने विश्व कप जीता है, लेकिन दुःख की बात है कि हम दो हीरे खो रहे हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली संन्यास ले रहे हैं। इससे मेरा और मेरे फैंस का दिल टूटा है। आपको बता दें कार्तिक ने कल रात सोशल मीडिया पर भी टीम इंडिया को बधाई दी, जिसमें उन्होंने टीम की जीत को ‘ऐतिहासिक बताया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर ने मंच से दिए शिवानी कुमारी के फेक होने के 5 सबूत, बेघर होने से बचीं
11 साल का खत्म हुआ इंतजार
शनिवार को भारत ने बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यादगार 7 रन से जीत हासिल की, जिसके बाद वो दूसरी बार ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहा। इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप टीम इंडिया साल 2007 में जीती थी जब एमएस धोनी कप्तान थे। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया का किसी भी आईसीसी टॉफी को जीतने का 11 साल का इंतजार भी खत्म हुआ। इससे पहले साल 2013 में भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
5 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
6 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
10 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
11 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
13 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
14 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
15 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
16 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
17 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines