कार्तिक आर्यन ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दे दिया है। अब उन्होंने रिवील किया है कि वो सांप बनकर सभी को डसने वाले हैं। एक्टर अब इच्छाधारी नाग बनकर सबके सामने आए हैं। वो असल जिंदगी में सांप नहीं बने, बल्कि जल्दी ही पर्दे पर इच्छाधारी नाग बनकर फैंस को एंटरटेन करने वाले हैं। आज कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म ‘नागजिला’ की अनाउंसमेंट हुई है। फिल्म का एक एनिमेटेड वीडियो जारी किया गया है।
631 साल के नाग बने कार्तिक आर्यन
‘नागजिला’ के इस वीडियो में कार्तिक आर्यन शर्टलेस पोज दे रहे हैं और बैकग्राउंड में उनका वॉइस ओवर चल रहा है। कार्तिक आर्यन कहते हैं, इच्छाधारी नाग, रूप बदलने की शक्ति रखने वाले सांप, जैसे मैं।’ इसके बाद फिल्म में कार्तिक आर्यन का क्या नाम होगा उनके किरदार की उम्र कितनी होगी इस वीडियो में वो भी रिवील कर दिया गया है। आपको बता दें, अब कार्तिक आर्यन प्रियंवदेश्वर प्यारे चंद का किरदार निभाएंगे जिसकी उम्र 631 साल होगी।
‘नागजिला’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान
कार्तिक आर्यन ने अब फैंस को कहा है कि इंसानों वाली फिल्में तो उन्होंने बहुत देख लीं, अब वो नागों वाली फिल्म देखेंगे। आपको बता दें, इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है। ये कब रिलीज होगी इस वीडियो में वो भी रिवील हो चुका है। कार्तिक आर्यन ने बताया कि वो आपके नजदीकी सिनेमाघरों में नाग पंचमी पर अपने फन फैलाने आएंगे। यानी फिल्म ‘नागजिला’ 14 अगस्त 2026 में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss के नए सीजन में होगा बड़ा बदलाव? क्या कलर्स से टूट जाएगा Salman Khan का नाता?
नाग बन बड़े पर्दे पर फैलाएंगे फन
फैंस को कार्तिक को नाग बनते देखने के लिए अगले साल तक का इंतजार करना होगा। ‘नागजिला- नागलोग का पहला कांड…’ अगले साल नाग पंचमी के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में कार्तिक बेहद अलग किरदार में नजर आएंगे। टीवी पर तो इच्छाधारी नाग और नागिन का कांसेप्ट सुपरहिट है, अब क्या बड़े पर्दे पर फैंस को नाग की कहानी पसंद आएगी? ये तो ‘नागजिला’ की रिलीज के बाद ही पता चलेगा।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
11 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines