हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Karisma Kapoor: 'कमबैक' लेबल बिल्कुल भी नहीं पसंद, करिश्मा कपूर ने लंबे ब्रेक की वजह का किया खुलासा

विज्ञापन
Karisma Kapoor

Karisma Kapoor On Career: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) एक बार फिर पर्दे पर वापसी कर रही हैं। एक्ट्रेस फिल्म मर्डर मुबारक से एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली है, जो पिछले काफी समय से सुर्खियां बटोर रही है।

ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने इतने लंबे ब्रेक को लेकर कई खुलासे किए है। इसी बीच उन्होंने ये भी बताया है कि ‘कमबैक’ जैसा लेबल बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

मैंने कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था- करिश्मा कपूर 

करिश्मा ने अपनी बातचीत के दौरान बताया कि ‘ईमानदारी से कहूं तो ये मेरी चॉइस थी। मेरे बच्चे छोटे थे.. मैं घर पर रहना चाहती थी। मैंने कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। मैं स्कूल के बाद काम करने लगी थी और मैंने एक के बाद एक कई फिल्में की हैं। मैंने कई सालों तक एक दिन में चार शिफ्ट और एक दिन में तीन शिफ्ट में काम किया है।

विज्ञापन

मेरी हर साल 8 से 10 फिल्में रिलीज होती थी- करिश्मा 

इसके आगे उन्होंने कहा कि- ‘मेरी हर साल 8 से 10 फिल्में रिलीज होती थी। मैंने बहुत काम किया था और मुझे लगता है कि इससे मैं बहुत थक गई थी और फिर मैंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया, क्योंकि मैं 100 दिनों के लंबे आउटडोर शूट शेड्यूल के लिए नहीं जाना चाहती थी। इसके बजाय मैंने एक आसान राह चुनी।

‘कमबैक’ टैग बिल्कुल भी पसंद नहीं- करिश्मा

इसके आगे एक्ट्रेस ने बताया कि वह उन्हें ‘कमबैक’ टैग बिल्कुल भी पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘आप मुझे बताओ कि जब कोई कुछ सालों के बाद ऑफिस वापस आता है, तो क्या वह कॉर्पोरेट जगत में वापसी कर रहा है या नहीं?। मुझे लगता है कि एक्टर्स के साथ भी ऐसा ही होना चाहिए।

विज्ञापन

आखिरी बार साल 2012 में डेंजरस इश्क नजर आई थीं एक्ट्रेस

चाहे वह पुरुष हों या महिला लेकिन इसे खासकर महिलाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है’। बता दें कि करिश्मा इससे पहले आखिरी बार साल 2012 में डेंजरस इश्क में दिखाई दी थीं। वहीं, करिश्मा कपूर की फिल्म मर्डर मुबारक का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं, जिसमें सारा अली खान भी नजर आएंगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola