Karishma Kapoor Birthday: 90 के दशक की बात जब आती है, तो जहन में कई हसीनाओं के नाम आने लगते हैं। इनमें से एक हैं कपूर खानदान की टॉप एक्ट्रेस करिश्मा कपूर जिन्होंने 16 साल की उम्र में बॉलीवुड में एंट्री की। अपनी मासूमियत और एक्टिंग से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। गोविंदा से लेकर सलमान खान, आमिर खान समेत कई सुपरस्टार्स के साथ करिश्मा ने काम किया है। कहना गलत नहीं होगा कि एक वक्त पर इंडस्ट्री में उनके नाम का डंका बजता था। करिश्मा आज भले ही फिल्मों से दूर हों लेकिन उनकी आइकॉनिक फिल्में आज भी लोगों को देखने के लिए मजबूर कर देती हैं। आज करिश्मा अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं तो इस खास मौके पर जानते हैं उनकी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ा वो दिलचस्प किस्सा जब एक्ट्रेस ने एक किसिंग सीन देकर पूरी फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था।
‘राजा हिंदुस्तानी’ का किसिंग सीन रहा चर्चा में
आपको बता दें कि करिश्मा कपूर ने दिल तो पागल है, अनाड़ी, राजा बाबू, जीत, हीरो नंबर वन, कुली नंबर वन और हम साथ-साथ हैं जैसी तमाम ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में दी हैं। उनकी सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में एक नाम ‘राजा हिंदुस्तानी’ का भी है। आमिर खान के साथ इस फिल्म में करिश्मा ने शानदार काम किया था। आज भी लोग फिल्म को बड़ी उत्सुकता के साथ देखते हैं। फिल्म के सारे गाने सुपरहिट साबित हुए।
वैसे तो 1996 में आई फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई लेकिन फिल्म का एक पार्ट रहा जिससे नजरें हटाना ऑडियंस के लिए भी नामुमकिन हो गया। सीन था कि जब करिश्मा कपूर ने आमिर खान के साथ पेड़ के नीचे किसिंग सीन दिया था। इस सीन ने खूब चर्चा बटोरी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक मिनट के किसिंग सीन को फिल्माने के लिए करिश्मा और आमिर ने 4 दिन तक शूटिंग की थी।
ठंड से एक्ट्रेस की हुई थी हालत खराब
एक इंटरव्यू में करिश्मा कपूर ने ‘राजा हिंदुस्तानी’ के किसिंग सीन पर बात करते हुए कहा था कि ‘हम फिल्म की शूटिंग ऊटी में कर रहे थे। उस वक्त बहुत ठंड थी। डायरेक्टर ने शाम करीब 6 बजे के आसपास इस सीन को शूट किया था। उस वक्त मैं ठंड से कांपी जा रही थी।’ एक्ट्रेस ने बताया था कि ये सीन सिर्फ एक मिनट का था लेकिन इसे फिल्माने में उन्हें बड़ी मशक्कत करनी पड़ गई थी।
करिश्मा कपूर की ये फिल्म उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी। आज भले ही एक्ट्रेस फिल्मों से दूर हों लेकिन ओटीटी पर वो लगातार फिल्में और वेब सीरीज पर फैंस को सरप्राइज कर रही हैं। हाल ही में उनकी मल्टीस्टारर फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ रिलीज हुई थी।
संबंधित खबरें
कैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
1 hr agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
2 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
4 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
5 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
6 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
7 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
8 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
8 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines