Kargil War Captain Vikram Batra Mother Kamalkant Batra: हिंदी सिनेमा अपने शहीदों की शहादत को हमेशा याद रखता है। एक ऐसे ही वीर जवान पर बनी फिल्म ‘शेरशाह’, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कारगिल युद्ध के नायक और हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा का रोल अदा किया था। अब कैप्टन विक्रम बत्रा की मां कमलकांत बत्रा का निधन हो गया है। एक महानायक को जन्म देने वाली जननी ने 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। कमलकांत बत्रा के निधन पर हर कोई दुख जाहिर कर रहा है। साथ ही सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए भी दुआ कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि कमलकांत बत्रा ने अपने बेटे की शहादत पर क्या कहा था?
यह भी पढ़ें- कौन हैं महाभारत के ‘कृष्ण’ की पत्नी? जिन पर Nitish Bharadwaj ने लगाए गंभीर आरोप
मुझे गर्व है कि मैंने ऐसे बेटे को जन्म दिया- कमलकांत
किसी भी मां से जब उसका बेटा छिनता है, तो उस दर्द को बस वो ही महसूस कर सकती है। हम और आप तो इसका अंदाजा भी नहीं लगा सकते। एक बार जब शहीद विक्रम बत्रा की मां कमलकांत बत्रा सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में आई थी। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे की शहादत पर कहा था कि ठीक है मैं मानती हूं कि एक जो टीस मां के दिल में होती है बेटा खोने की, वो टीस तो हमेशा रहेगी, लेकिन मुझे इस बात का भी गर्व है कि मैंने ऐसा बेटा पैदा किया और अपने देश को समर्पित किया, जिसने इस देश की आन-बान और शान रखी।
सीएमओ दफ्तर की तरफ से शेयर किया गया पोस्ट
अपने बेटे को खोने का दुख तो वो मां ही जान सकती है, जिसने उसे खोया है, लेकिन अब उस जगत जननी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है। बता दें कि कमलकांत बत्रा के निधन पर हर कोई दुख जाहिर कर रहा है। हिमाचल प्रदेश के सीएमओ दफ्तर से भी एक्स पर पोस्ट लिखा गया और उनके निधन पर शोक जाहिर किया।
ऑफ द्रास, लायन ऑफ कारगिल, कारगिल हीरो जैसे नामों से जाने जाते हैं कैप्टन विक्रम बत्रा
बता दें कि कैप्टन विक्रम बत्रा ने 24 साल की उम्र में ही अपने देश के लिए अपने प्राण न्योंछावर कर दिए थे। अपने बहादुर बेटे के निधन से कमलकांत बत्रा टूट-सी गई थी, लेकिन फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और इस दुख का सामना किया। कैप्टन विक्रम बत्रा पर आधारित फिल्म ‘शेरशाह’ बनाई गई, जिसमें उनके जीवन की घटनाओं को दिखाया गया। मरणोपरांत कैप्टन विक्रम बत्रा को वीरता पुरस्कार और परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। इतना ही बल्कि उन्हें टाइगर ऑफ द्रास, लायन ऑफ कारगिल, कारगिल हीरो जैसे नामों से भी जाना जाने लगा।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
10 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
14 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
16 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
17 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
17 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
23 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines